एक ही तार से 8 लोगों को लगा बिजली का झटका, 1 की मौत 7 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बिजली की चपेट में आने से 1 युवक की मौत हो गई। वहीं, 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से एक को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
