मुंबई: महाराष्ट्र में अब भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिका 17 मार्च के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 20 मार्च तक महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए भी अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग ने किसानों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
17 मार्च से बदलेगा मौसम
राज्य में 17 से 20 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने और गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह स्थिति मुख्य रूप से विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकती है। इस दौरान बिजली गिरने, तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान अनुमान के मुताबिक 18 से 20 मार्च के बीच इन मौसम गतिविधियों की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
किसानों को किया अलर्ट
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों तक मौसम के ताजा पूर्वानुमानों पर नजर रखें और उसी के अनुसार खेती से जुड़े कामों की योजना बनाएं। इस समय रबी फसलों की कटाई चल रही है, इसलिए किसानों को कटाई की गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने या उन्हें ढककर रखने की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही तेज हवाओं, बारिश और संभावित ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का भी आग्रह कृषि विभाग ने किया है।
Image Source : Reporter Inputबारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।
यह भी पढ़ें-
मौसम लेगा करवट! देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल