1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई से बड़ी खबर, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे HC भी निशाने पर

मुंबई से बड़ी खबर, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे HC भी निशाने पर

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट, बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Amitabh Bachchan - India TV Hindi
Image Source : ANI बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन

मुंबई: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट, बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल की जांच के साथ ही धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को मिली थी बम की धमकी

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी धमकी मिली थी। हालांकि आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पेशे से आईटी इंजीनियर बताया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने तुषार कपूर मामले की भी गहनता से जांच की थी। 

बता दें कि जब से बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ है, तब से बॉलीवुड के कई स्टार्स को अलग-अलग माध्यम से धमकी मिली है। इसके बाद से बॉलीवुड में ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या एक बार फिर बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड जैसी चीजें हावी हो रही हैं। 

बॉम्बे हाई कोर्ट भी निशाने पर

धमकी देने वाले ने बॉम्बे हाई कोर्ट को भी निशाने पर लिया है। ये पहली बार नहीं है, जब बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो, सितंबर 2025 में भी बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दूसरी बार धमकी भरा मेल आने के बाद हाई कोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। हालांकि धमकी मिलने के बाद चेकिंग की गई थी, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

इसी धमकी से कुछ दिन पहले भी बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी वाला ईमेल आया था। तब भी हाई कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया था और सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

ये भी पढ़ें-

पटाखों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्ती, महाराष्ट्र सरकार से कहा- दिवाली पर फोड़ने के लिए तय हो समय