1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चलती ट्रेन में आ गई इमरजेंसी, महिला को होने लगा खतरनाक दर्द, फिर टीसी और नर्स की मदद से हुआ छोटी बच्ची का जन्म

चलती ट्रेन में आ गई इमरजेंसी, महिला को होने लगा खतरनाक दर्द, फिर टीसी और नर्स की मदद से हुआ छोटी बच्ची का जन्म

कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो टीसी और नर्स ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और उनकी मदद से बच्ची का जन्म हुआ। ये घटना अब चर्चा में आ गई है।

kushinagar express child born- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ट्रेन में हुआ बच्ची का जन्म।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से भुसावल जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक इमरजेंसी परिस्थिति में रेलवे के कर्मियों ने ऐसा कदम उठाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कुशीनगर एक्सप्रेस में शनिवार को एक गर्भवती महिला ने ट्रेन के भीतर ही बच्ची को जन्म दिया। रेलवे कर्मचारियों और एक नर्स पूजा खड़गे की मदद से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में आर.एस. तेली, सीटीआई/भुसावल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भुसावल खंड तक ड्यूटी पर थे। कल्याण स्टेशन पार करने के बाद ए-1 कोच के पास स्थित जनरल डिब्बे से एक यात्री ने सूचना दी कि एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। जनरल कोच में अत्यधिक भीड़ होने के कारण महिला की हालत बिगड़ रही थी।

इसके बाद कसारा स्टेशन आने पर आर.एस. तेली ने कुछ यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को ए-1 कोच के कैरी डोर तक पहुंचाया। इसी दौरान जनरल डिब्बे में मौजूद एक नर्स भी मदद के लिए आगे आई। नर्स की सहायता से ट्रेन में ही महिला की सामान्य डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

महिला और नवजात बच्ची को रेलवे अस्पताल भेजा गया

घटना की जानकारी तुरंत सीसीओआर/सीएसएमटी को दी गई। इसके बाद इगतपुरी स्टेशन पर एंबुलेंस, स्ट्रेचर, डॉक्टर और उप स्टेशन अधीक्षक को तैनात किया गया। ट्रेन पहुंचने पर महिला और नवजात बच्ची को रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मदद, हिम्मत और इंसानियत...जब चलती ट्रेन अचानक डिलीवरी रूम में बदली, रुकसाना खातून ने बच्चे को दिया जन्म-VIDEO

खतरे की घंटी! मुंबई में 15 मई से 10% पानी की कटौती, BMC ने जारी की एडवाइजरी