A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, खौफनाक मौत का देखें वीडियो

मुंबई: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, खौफनाक मौत का देखें वीडियो

मुंबई के डोंबिवली इलाके में कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ, इसके बाद वह बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई में युवक ने किया सुसाइड- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मुंबई में युवक ने किया सुसाइड

मुंबई: डोंबिवली के वंदे मातरम कॉलेज का छात्र ऋषिकेश शर्विल परब (21) ने अपने ही घर की इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका से हुए जोरदार झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना परब के निवास स्थान पर घटी। जानकारी के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ इमारत के 5वें माले पर रहता था, लेकिन आत्महत्या के लिए वह सीधे 11वें माले पर जाकर फायर डक्ट से कूद गया। लोगों ने बताया कि वो शनिवार की सुबह 8 बजे से इमारत के फायर डक्ट में ही बैठा था।

देखें वीडियो

लोगों ने जब परब को वहां बैठा देखा तो आशंका थी कि वह कूद जाएगा। लोगों ने आनन फानन में अग्निशमन दल को कॉल किया , लेकिन उसके मौके पर पहुंचने के बाद परब ने उन्हें देखा, लोग शोर मचाते रहे लेकिन उसने छलांग लगा दी। छत से गिरते ही उसकी मौत हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका।

इस दुखद घटना से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। उसके परिवार ने जब सुना तो सुनते ही परिवार में शोक और हड़चल फैल गई । ऋषिकेश वंदे मातरम कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ की जाएगी और हत्या की वजह का पता लगाया जाएगा। 

(डोंबिवली से सुनील शर्मा की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें:

अफसर-नेताओं की ब्लैक मनी, 1 करोड़ की गड्डी में असली के बदले थमा दिए चूरन वाले नोट, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने के मामले में पश्चिम बंगाल से एक शख्स गिरफ्तार, फोन पर मांगे थे एक करोड़ रुपये