A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई: कमला मिल के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां

मुंबई: कमला मिल के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां

मुंबई में कमला मिल के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

<p>मुंबई में कमला मिल के...- India TV Hindi
Image Source : ANI मुंबई में कमला मिल के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई।

मुंबई में कमला मिल के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के करीब बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी मुंबई में आग लगने की घटना हुई थी। यहां के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई थी। ये आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी थी। जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई थी।