दिल्ली में 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में आग लगने की सूचना सामने आई है। दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक फ्लैट में आग लगने से डरकर स्कूल संचालिका छत से कूद गई। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई।
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, इस घटना नें अब तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
झूले में बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए थे, तभी वह ऊपर ही रुक गया। ऐसे में परेशान लोग चिल्लाने लगे। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद लोगों को नीचे उतारा गया।
दिवाली की रात जहां दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई वहीं शहर में आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। नरेला इलाके में चार मंजिला जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में जूते की फैक्ट्री तो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां एक बस रेलवे पुल के नीचे हुए जलजमाव में फंस गया। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आनन-फानन में एक्शन लेते हुए 27 लोगों को रेस्क्यू कर लिया।
दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में आग लगने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
कहते हैं कि इंसान का जुनून दीवानगी की हदों को पार कर जाए, तो परिणाम काफी खतरनाक देखने को मिलते हैं। कुछ ऐसे ही एक लड़के की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में गुरुवार के दिन एक होटल में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक जिस होटल में आग लगी है वह एकनाथ शिंदे गुट के एक विधायक की बताई जा रही है।
दिल्ली के झंडेवालान में स्थित अनारकली बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं जो आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक मार्केट में आज सुबह आग लग गई। इस कारण करीब 20 से अधिक दुकाने क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
शहर की 11 मंजिल इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।फायर ब्रिगेड की टीम कई घंटों तक आग बुझाने में लगी रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मुंद्रा के सूर्यनगर सोसायटी में स्थित एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हैं।
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई। दूर-दूर तक लपटें और धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई देने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित जंगल जंबूरी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए रेस्टोरेंट की छत से कूदकर भागने लगे।
गुजरात के सूरत जिले में स्थित एक इमारत में आग लगने की घटना देखने को मिली है। यहां गैस सिलेंडर में लगी आग के कारण 7 लोग झुलस गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
दिल्ली के प्रीतमपुरा में स्थिति एक घर में भीषण आग लग गई। यह आग एक मकान की तीसरी मंजिल पर लगी। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
केरल के इडुक्की में अजीबों-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक शख्स पुलिस के डर से भाग रहा था। इस दौरान वह एक खेत में बने कुएं में जा गिरा। करीब 3 घंटे बात उसे कुएं से बाहर निकाला जा सका।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इसे बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियों को भेजा गया लेकिन आग बुझाते वक्त ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में लगी भीषण आग से आस-पास के इलाके में खलबली मच गई। आग इतनी खतरनाक थी कि डिनो पार्क जलकर खाक हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़