Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया, जानें पूरा मामला

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया, जानें पूरा मामला

Reported By : Abhay Parashar Edited By : Subhash Kumar Published : Jan 14, 2026 09:27 am IST, Updated : Jan 14, 2026 10:33 am IST

दिल्ली में 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में आग लगने की सूचना सामने आई है। दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है।

ravishankar prasad house fire- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI रविशंकर प्रसाद की कोठी में आग। (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद की कोठी में आग लगने की खबर सामने आई है। दमकल विभाग की ओर से बताया गया है कि उन्हें 21 मदरटेरेसा क्रिसेंट रोड, रवि शंकर प्रसाद की कोठी में आग की कॉल मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

कमरे के बेड में आग लगी थी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रवि शंकर प्रसाद की कोठी में एक कमरे के बेड में आग लगी थी। आग की ये कॉल 8 बजकर 5 मिनट पर मिली थी। पहले कोठी नंबर 2 के नाम से कॉल आई थी। जब मामले की जांच की गई तो पता लगा कि घटना कोठी नंबर 21 की है जो रवि शंकर प्रसाद की है। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर कमरे के अंदर बेड में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दिल्ली के पीतमपुरा में भी लगी आग

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के पीतमपुरा में कबाड़ के कार्डबोर्ड और गत्ते रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक खाली भूखंड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। पुलिस ने बताया है कि आग एक खाली भूखंड में लगी जहां पर अस्थायी टिन शेड के नीचे कार्डबोर्ड और गत्ते रखे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को फोन किया और 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके बाद लंबी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया।

बिहार के रहने वाले हैं पीड़ित

पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली के पीतमपुरा में लगी आग की चपेट में आने वाले 5 लोगों को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, यहां पर दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बीरेश और सतीश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आने वाले सभी 5 लोग बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। वह टिन की झोपड़ियों में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज रही जनवरी की सबसे ठंडी सुबह, टूट गया पिछले 3 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर हुआ एक्टिव, पश्चिम विहार इलाके की एक जिम में फायरिंग का दावा, दी ये धमकी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement