1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में आग बुझाने के दौरान हादसा, दीवार और बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा में आग बुझाने के दौरान हादसा, दीवार और बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 04, 2026 07:13 am IST,  Updated : Aug 04, 2026 08:47 am IST

ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में लगी आग को बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार और बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए।

दीवार और लोहे की बीम...- India TV Hindi
दीवार और लोहे की बीम गिरने से क्षतिग्रस्त फायर टेंडर Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।  इसी दौरान कंपनी की साइड की एक दीवार एवं लोहे का एक बीम गिर जाने के कारण दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं।

इकोटेक-3 में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को ईकोटेक 3 स्थित ILGIM कंपनी में हुई। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम करती है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर टेंडर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया था।

आग बुझाने के दौरान ही कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का एक बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में फायर सर्विस के पांच कर्मचारी आ गए। इनमें मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल थे।

दो दमकलकर्मियों की मौत

हादसे में घायल सभी दमकलकर्मियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य घायल दमकलकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस और SDRF की टीम मौके पर मौजूद

पुलिस के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा का ईकोटेक-3 मुख्य रूप से इंडस्ट्रीयल एरिया है। हालांकि इसके आसपास कुछ रिहायशी और मिक्स्ड यूज वाले इलाके भी विकसित हुए हैं। ईकोटेक-3 में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य  औद्योगिक ईकाइयां संचालित होती हैं।

इससे पहले पिछले महीने नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में भीषण आग लग गई थी। यह आग तकरीबन रात के 11 बजे लगी थी।  उस वक्त कंपनी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि आग लगने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। (इनपुट-राहुल ठाकुर, ग्रेटर नोएडा)

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर, 4 से 12 अगस्त तक क्लास फर्स्ट से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।