1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सोलापुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस, 27 यात्रियों की आफत में आई जान, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचाई जान

सोलापुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस, 27 यात्रियों की आफत में आई जान, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचाई जान

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Avinash Rai
 Published : May 27, 2025 08:41 am IST,  Updated : May 27, 2025 08:41 am IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां एक बस रेलवे पुल के नीचे हुए जलजमाव में फंस गया। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आनन-फानन में एक्शन लेते हुए 27 लोगों को रेस्क्यू कर लिया।

Bus stuck in flood water in Solapur 27 passengers lives in danger fire brigade and police saved thei- India TV Hindi
सोलापुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां भारी बारिश के कारण रेलवे पुल के नीचे एक बस फंस गई। इस बस में 27 यात्री सवार थें, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को बचा लिया। दरअसल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस कल रात तुलजापुर-बार्शी मार्ग पर बारिश के पानी में फंस गई। बस तुलजापुर से बार्शी की ओर जा रही थी। इस दौरान बस बार्शी शहर से दो किलोमीटर दूर रेलवे पुलिस के नीचे फंस गई। इस दौरान पुल के नीचे भारी मात्रा में जल जमाव हुआ था, जिस कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस में पानी घुस गया। 

27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

बस में पानी घुस जाने के कारण बस को बंद कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्री थोड़ी देर के लिए परेशन हो गए, क्योंकि बस में पानी घुसने लगा था। हालांकि इस घटना की सूचना जैसे ही बार्शी शहर की पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को मिली, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस बीच बस के बीच में खराब हो जाने के कारण तुलजापुर-बार्शी मार्ग पर यातायात सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही। 

बीड़ में हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के बीड में एक बड़ा रोड एक्सीडेंट देखने को मिला था। यहां हुए एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे घटी है। मामला गेवराई तालुका के पास का है। पुलिस इस मामले के आरोपी को तलाश कर रही है। गेवराई तालुका के पास फोर व्हीलर में खराबी आने की वजह से गाड़ी हाईवे के पास बंद पड़ गई, जिसके बाद पीछे से एक कंटेनर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल जिस कंटेनर ने गाड़ी को टक्कर मारी, उसका चालक फरार है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।