1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पहलगाम में आग का तांडव, देखते ही देखते जलकर खाक हो गया होटल, फायर ब्रिगेड गाड़ी रिवर्स करते समय कर्मचारी की कुचलकर मौत

पहलगाम में आग का तांडव, देखते ही देखते जलकर खाक हो गया होटल, फायर ब्रिगेड गाड़ी रिवर्स करते समय कर्मचारी की कुचलकर मौत

 Published : Mar 17, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 06:14 pm IST

पहलगाम में मंगलवार को भीषण आग लगी जिसमें असल रिजॉर्ट की 3 इमारतें और एक वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर कई LPG सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने के कारण आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

pahalgam hotel fire- India TV Hindi
पहलगाम के एक होटल में लगी आग। Image Source : PTI

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम स्थित एक होटल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग बुझाने के बाद पीछे (रिवर्स) जा रहे एक दमकल वाहन की चपेट में आ जाने से एक अन्य होटल के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

गैस सिलेंडर में एक के बाद एक हुए धमाके

पहलगाम में लारीपोरा इलाके में लग आग ने 'असल रिज़ॉर्ट' नामक होटल की तीन इमारतों और एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए पहलगाम, सल्लार, अनंतनाग और अश्मुकाम से दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर कई रसोई गैस (LPG) सिलेंडर विस्फोट हो जाने के कारण आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाद में स्थिति पार काबू पाया गया, लेकिन इस घटना में होटल की तीन इमारतें और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

pahalgam hotel fire
Image Source : PTIहोटल को करोड़ों का नुकसान।

होटल को 50-60 करोड़ का नुकसान

बताया जा रहा है कि इस आग में भारी नुकसान हुआ है और रिजॉर्ट मैनेजर ने करीब 50–60 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया है। असल रिजॉर्ट के मैनेजर उमर हुसैन ने बताया, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारी तीन इमारतें आग की चपेट में आ गईं। अनुमानित नुकसान 50-60 करोड़ रुपये का है।” फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

भूकंप के तेज झटके से कांपा भारत का ये राज्य, 5 मिनट के लिए रोकना पड़ा बजट सत्र

मौत का LIVE Video: मासूम को किडनैप करके ले जा रहा था, तभी कार ने कुचल दिया, जांच हुई तो उड़ गए होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।