1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. उत्तम नगर के बीएम गुप्ता अस्पताल में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

उत्तम नगर के बीएम गुप्ता अस्पताल में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 Published : May 14, 2025 03:07 am IST,  Updated : May 14, 2025 03:07 am IST

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में आग लगने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

दिल्ली के बीएम गुप्ता अस्पताल में लगी आग को बुझाते कर्मी।- India TV Hindi
दिल्ली के बीएम गुप्ता अस्पताल में लगी आग को बुझाते कर्मी। Image Source : ANI

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मंगलवार को देर शाम एक नर्सिंग होम में आग लग गई, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजीं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को रात करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली।

फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने 11 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा और रात नौ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि घटना के समय करीब 15 से 20 मरीज और 20 कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया। यह अस्पताल उत्तम नगर में स्थित है, जिसे बीएम गुप्ता अस्पताल के नाम से जाना जाता है। इसके डेंटल विंग में मंगलवार को यह आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। एडीओ जनकपुरी आरके यादव ने बताया, "सूचना मिलने पर विभिन्न स्टेशनों से हमारी गाड़ियां यहां पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।