1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के महिपालपुर में सुनी गई धमाके की आवाज, पुलिस ने बताई मामले की सच्चाई

दिल्ली के महिपालपुर में सुनी गई धमाके की आवाज, पुलिस ने बताई मामले की सच्चाई

 Reported By: Kumar Sonu,  Abhay Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 13, 2025 09:49 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 10:09 am IST

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, इस घटना नें अब तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

Delhi blast mahipalpur- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के मामले की जांच जारी है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने इस घटना को आतंकी कृत्य करार दिया है। वहीं, अब गुरुवार को दिल्ली के महिपालपुर इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस एक्शन में आग गई है। जानकारी के मुताबिक, दमकल की 3 गाड़ियां महिपालपुर इलाके में मौके पर मौजूद हैं।

होटल के नजदीक धमाके की आवाज 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक सुनी गई है। दमकल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें महिपालपुर में धमाके की ये कॉल सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर मिली है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक धमाके की आवाज की घटना पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। डीसीपी साउथ वेस्ट ने इस बारे में बताया- "शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.. आवाज कहां से आई है.. पुलिस उस सोर्स का पता लग रही है।" उन्होंने आगे बताया- "रेडिसन, महिपालपुर के पास विस्फोट की कॉल मिली और कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फोन करने वाले से संपर्क किया गया तो बताया गया कि जब फोन करने वाला व्यक्ति गुरुग्राम जा रहा था तो जोर की आवाज सुनाई दी। मौके पर कोई घटना स्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं की ओर जा रही डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।"

ये भी पढ़ें- दिल्ली से बड़ी खबर: सांसदों के अपार्टमेंट में आग, भेजनी पड़ीं दमकल की 8 गाड़ियां

न सिर, न हाथ और न पैर... लाल किला धमाके में जुम्मन की दर्दनाक मौत, पीछे छोड़ गया दिव्यांग पत्नी और 3 बच्चे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।