Year Ender 2025: साल 2025 में ऐसे हादसे और घटानएं हुई हैं, जिन्हें याद कर पूरा देश सहम जाता है। अहमदाबाद विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई। पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मारी गई। साल के जाते-जाते दिल्ली में कार धमाके की घटना ने सबको झकझोर दिया।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार में धमाके के बाद से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की जा रही है। कश्मीर में व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल को ठिकानों की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों के यहां छापेमारी की है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार में धमाके को लेकर जांच की जा रही है।
लाल किला ब्लास्ट केस की जांच में पता चला कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद देश में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था। मुजम्मिल के कबूलनामे में खुलासा हुआ कि उमर TATP जैसे विस्फोटक खुद टेस्ट करता था और 5 लोगों का पूरा मॉड्यूल बड़ा धमाका करने की तैयारी में था।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार हुए आतंकी मुजम्मिल के एक और ठिकाने का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुजम्मिल इस ठिकाने पर कई बार शाहीन के साथ आया था।
अल फलाह यूनिवर्सिटी से सिर्फ़ 900 मीटर दूर एक अंडरग्राउंड मदरसे का पता चला है। यह मदरसा फरीदाबाद के धौज में एक गांव के पास पूरी तरह से सुनसान इलाके में है।
Faridabad Terror Network: सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी डॉक्टर आदिल की WhatsApp चैट सामने आई है जो उसने डिलीट कर दी थी। इस चैट में आदिल पैसों के लिए गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है।
लाल किला धमाके में खुद को उड़ा लेने वाला उमर, अल फलाह यूनिवर्सिटी से निकलकर कहां छिपा था और उसके बाद वह कैसे ब्लास्ट करने के लिए लाल किले के पास तक पहुंचा था, इसका खुलासा हो गया है।
दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस में पटियाला हाउस की स्पेशल NIA कोर्ट ने आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की NIA हेडक्वार्टर में रिमांड के दौरान हर दूसरे दिन अपने वकील से मिलने की अर्जी मान ली।
Faridabad Terror Network: बम विस्फोट के लिए अल फलाह टेरर नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर्स ने पैसों का इंतजाम कैसे किया था। उनको किसने 26 लाख रुपये दिए थे। पूछताछ में इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ शाहीन मानव बम बनाने की तैयारी में थी। मुस्लिम महिलाएं डॉ शाहीन की खास टारगेट थीं।
इसी महीने 10 तारीख को दिल्ली के लाल किला के पास एक धमाका हुआ था जिससे पूरी दिल्ली दहल गई थी। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। अब इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली के LG ने दिल्ली को और सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
Faridabad Terror Network: लाल किला धमाका मामले से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। संदिग्धों के मोबाइल से बम बनाने के वीडियो मिले हैं। इसके अलावा, मुजम्मिल-उमर के ISIS आतंकी कमांडर से हुई मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को चार और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इससे गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या छह पहुंच गई है।
अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के जावेद अहमद सिद्दीकी के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया जा सकता है। कैंट ने इस संबंध में जावेद को नोटिस जारी किया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली धमाके के संदिग्ध उमर उन नबी की बातों को गलत बताया है। ओवैसी ने साफ किया है कि वायरल वीडियो में उमर जो कहता दिख रहा है वह सही नहीं है।
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जारी जांच के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने में जुटा हुआ है।
White Collar Terror Module: दिल्ली ब्लास्ट केस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। और ये खुलासा हुआ है सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल से। उसके मोबाइल में कश्मीरी लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं।
अल फलाह यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ईडी की टीम ने कई घंटों की छापेमारी की। अल फलाह समूह से संबंधित परिसरों में की गई छापेमारी के दौरान सबूत इकट्ठा किए गए।
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में जिस डॉक्टर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है उससे जुड़े हर आतंकी की अपनी एक अलग कहानी है लेकिन उनका मकसद एक था। इस मॉड्यूल से जुड़ा हर आतंकी दिए गए काम को शिद्दत से अंजाम देने में जुटा था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़