1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Faridabad Terror Mudule: आतंकी आदिल की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! लाल किला धमाके से पहले पैसों के लिए यहां था गिड़गिड़ाया

Faridabad Terror Mudule: आतंकी आदिल की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! लाल किला धमाके से पहले पैसों के लिए यहां था गिड़गिड़ाया

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 26, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 03:05 pm IST

Faridabad Terror Network: सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी डॉक्टर आदिल की WhatsApp चैट सामने आई है जो उसने डिलीट कर दी थी। इस चैट में आदिल पैसों के लिए गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है।

adil ahmed rather chat- India TV Hindi
दिल्ली धमाका मामले की जांच के बीच आतंकी आदिल की WhatsApp चैट सामने आई। Image Source : REPORTER'S INPUT/PTI

नई दिल्ली: फरीदाबाद टेरर नेटवर्क से जुड़े आदिल की WhatsApp चैट सामने आई है। इन चैट में वह पैसों की मांग करता दिख रहा है। ये सभी चैट आदिल के फोन से डिलीट की गई थीं। आदिल, इन चैट में एडवांस सैलरी की डिमांड करता नजर आया। ये चैट्स 5, 6, 7 और 9 सितंबर की बताई जा रही हैं। चैट में आदिल लिख रहा है कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। चैट में आदिल बार-बार पैसों की मांग कर रहा है। चैट में आदिल पैसों के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन्ही पैसों का इस्तेमाल धमाके के लिए तो नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली ब्लास्ट में जिन 26 लाख रुपये का इस्तेमाल हुआ था उसमें आदिल ने 8 लाख रुपये दिए थे। पूछताछ में संदिग्ध मुजम्मिल ने बताया कि आदिल को ट्रेजरर बोला जाता है। 

आतंकी आदिल की व्हाट्सएप चैट

5 सितंबर को आदिल लिखता है, ''गुड आफ्टरनून सर। मैंने सैलरी क्रेडिट करने के लिए रिक्वेस्ट की थी। आपकी बहुत मदद होगी सर। मुझे पैसों की बहुत जरूरत है।'' इसके बाद वह कहता है, ''मेरे अकाउंट में डाल देना सर। जो मैंने पहले अकाउंट दिया था मेरा।''

चैट में पैसे के लिए मजबूर दिखा आदिल

फिर 6 सितंबर को आदिल ने लिखा, ''गुड मॉर्निंग सर आप कर दीजिए। आपका आभार रहेगा। इसके अगले दिन 7 सितंबर को आदिल चैट में लिखता है, ''सर, सैलरी जल्द से जल्द चाहिए। पैसे चाहिए प्लीज, आपकी बहुत मदद होगी।'' इसके बाद, 9 सितंबर को आदिल लिखता है, ''प्लीज कल कर दीजिए। मुझे बहुत जरूरत है सर।''

adil ahmed rather chat
Image Source : REPORTER'S INPUTआतंकी आदिल ने एडवांस सैलरी की मांग की थी।

कौन है आतंकी आदिल?

जान लें कि आदिल वही डॉक्टर है जिसको यूपी के सहारनपुर के हॉस्पिटल से पकड़ा गया था। उसको श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दीवार पर चिपकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आदिल सहारनपुर से पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर था। 27 अक्टूबर के सीसीटीवी में वह श्रीनगर में जैश के पोस्टर चिपकाते हुए दिखा था।

पूछताछ में आदिल ने ही उगले राज

सूत्रों के मुताबिक, आदिल से पूछताछ के बाद ही फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। एजेंसियों ने अनंतनाग के हॉस्पिटल में जब आदिल के लॉकर की जांच की थी तो उसमें AK-47 रायफल भी मिली थी।

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

पाकिस्तानी पोपट और गौरी की अटूट प्रेम कहानी! तारों के नीचे से भारत के बॉर्डर में ली एंट्री और अब...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।