1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Pakistani Love Story: पाकिस्तानी पोपट और गौरी की अटूट प्रेम कहानी! तारों के नीचे से भारत के बॉर्डर में ली एंट्री और अब...

Pakistani Love Story: पाकिस्तानी पोपट और गौरी की अटूट प्रेम कहानी! तारों के नीचे से भारत के बॉर्डर में ली एंट्री और अब...

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 26, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:37 pm IST

Pakistani Love Story: प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसी ही एक कहानी गुजरात के कच्छ से सामने आई है। जहां अपने प्यार को बचाने के लिए प्रेमी जोड़ा पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान पहुंच गया है।

Pakistani love story- India TV Hindi
पाकिस्तान का प्रेमी जोड़ा प्यार बचाने के लिए भागकर आया भारत। Image Source : PEXELS

कच्छ: मशहूर कहावत है ''आग का दरिया और डूब के जाना है।'' ऐसी ही एक परीक्षा को पार करते हुए पाकिस्तानी हिंदू कपल अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके भारत के गुजरात में आ गया और BSF के हत्थे चढ़ गया। ये मामला गुजरात के कच्छ जिले में सामने आया है। हुआ यूं कि पाकिस्तान के रहने वाले पोपट और गौरी एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. जब ये बात दोनों के घर वालों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध कर दिया। पोपट और गौरी ने अपने घर वालों को शादी के लिए मनाया लेकिन घर वाले टस से मस नहीं हुए। इसके बाद पोपट और गौरी ने अपने प्यार को बचाने के लिए घर छोड़कर भागने का फैसला किया। वे दोनों घर से बाहर निकले और गैर कानूनी तरीके से भारत के बॉर्डर में घुस गए। इस खबर में पढ़िए पोपट और गौरी के साथ आगे क्या हुआ।

पाकिस्तान में कहां के रहने वाले हैं पोपट और गौरी?

पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद जब 24 साल का पोपट, अपनी 20 साल प्रेमिका गौरी के साथ कच्छ जिले में पहुंचा तो बीएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। बालासर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पोपट और गौरी भारतीय सीमा से 8 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के मीठी गांव में रहते हैं। वह बीते रविवार की रात को अपने घरों से भागे थे।

BSF के हत्थे कैसे चढ़े पोपट और गौरी?

उन्होंने आगे बताया कि पोपट और गौरी ने पैदल ही यह दूरी तय की थी। बीएसएफ के जवानों ने पिलर नंबर 1016 के पास गश्त के दौरान दोनों को पकड़ा। फिर पूछताछ में कपल ने बताया कि उनके फैमिली वाले उनकी शादी के खिलाफ हैं, इसी वजह से वे दोनों अपने घर से भागे हैं।

2 महीने में दूसरा ऐसा मामला आया सामने

अधिकारी के मुताबिक, दोनों को केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जांच के लिए भुज में मौजूद संयुक्त पूछताछ केंद्र में ले जाया जाएगा। इसके बाद, अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दो महीने में ये दूसरी घटना है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी 2 लोगों को बॉर्डर पर इसी प्रकार से हिरासत में लिया गया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

Bihar Politics: पिछले 20 साल से नीतीश कुमार के ही इर्द-गिर्द कैसे घूम रही बिहार की राजनीति? समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।