1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर और गांदरबल में SIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के खंगाले जा रहे ठिकाने

श्रीनगर और गांदरबल में SIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के खंगाले जा रहे ठिकाने

 Published : Dec 05, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 02:26 pm IST

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार में धमाके के बाद से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की जा रही है। कश्मीर में व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल को ठिकानों की जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापेमारी की। एसआईए की टीम शुक्रवार तड़के से ही छापेमारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि इन कार्रवाइयों के तहत मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। 

तुफैल भट के आवास पर छापेमारी

इनमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफैल भट के आवास पर की गई छापेमारी भी शामिल है। एसआईए ने भट को पिछले महीने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था। 

दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका

अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी इस मामले की जांच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से आशय डॉक्टरों सहित ऐसे पेशेवरों से है, जिन्हें उग्र विचारधारा अपनाने के लिए उकसाया गया। डॉक्टरों का गैंग 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में शामिल पाए गए।

NIA ने इन ठिकानों पर की थी छापेमारी

पिछले दिनों एनआईए की टीम ने पुलवामा के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा इलाकों में भी छापे मारे की थी। ये छापेमारी पिछले महीने दिल्ली के लाल किला के पास कार में हुए धमाके के बाद की जा रही है। इसके तार कश्मीर के कई इलाकों से जुड़े हैं। 'व्हाइट कॉलर' आतंकी मॉड्यूल के कट्टरपंथीकरण और भर्ती के पीछे मास्टरमाइंड के रूप में उभरा है। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।