1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का रूस में चला था जादू, प्रधानमंत्री को भी कैंसिल करनी पड़ी थी रैली, रूसी लड़कियों ने बरसाया था प्यार

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का रूस में चला था जादू, प्रधानमंत्री को भी कैंसिल करनी पड़ी थी रैली, रूसी लड़कियों ने बरसाया था प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 05, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 01:04 pm IST

रूस में बॉलीवुड फिल्मों का जलवा लंबे समय से देखने को मिलता रहा है। एक ऐसा बॉलीवुड स्टार भी है जिसकी स्टारडम ने यहां के प्रधानमंत्री को भी अपनी रैली करने से रोक दिया था।

Mithun Chakraborty- India TV Hindi
मिथुन चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर हैं। भारत और रूस के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है और यहां बॉलीवुड फिल्मों का भी जलवा देखने को मिला है। बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों ने रूस में अच्छी कमाई की है और हीरो को स्टारडम मिला है। लेकिन एक ऐसा भी बॉलीवुड स्टार है जिसकी दीवानगी रूस में साफ देखने को मिली थी। इतना ही नहीं इस बॉलीवुड सुपरस्टार की वजह से रूस के प्रधानमंत्री को अपनी रैली कैंसिल करनी पड़ी थी। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हैं। 

रूस में चला था डांस का जादू

साल 1982 में मिथुन की फिल्म डिस्को डांसर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसके गाने डिस्को डांसर में मिथुन ने कमाल के मूव्स दिखाए थे। मिथुन का ये गाना जापान से लेकर रूस तक विदेशों में भी अपना जलवा कायम करने में सफल रहा था। डिस्को डांसर गाने की दीवानगी रूस में इस कदर परवान चढ़ी थी कि लोगों के जहन में बस गया था। रूस के लोग मिथुन चक्रवर्ती के दीवाने हो गए थे और लड़कियों के बीच खासे पॉपुलर रहे थे। फिल्म जब रूस में रिलीज हुई थी तो मिथुन यहां पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही मिथुन को रूसी लड़कियों ने घेर लिया था। 

पीएम को कैंसिल करना पड़ी थी रैली

खास बात ये है कि मिथुन की दीवानगी इस कदर रूस में बोली थी कि जब ये बॉलीवुड स्टार रूस पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। इतना ही नहीं आईएमडीबी के मुताबिक रूस में पहुंचने के बाद मिथुन की दीवानगी देख रूस के प्रधानमंत्री को अपनी राजनीतिक रैली भी रद्द करनी पड़ी थी। साथ ही मिथुन के कई गानों को रूसी भाषा में भी कंपोज किया गया है। 'जिमी जिमी' गाने को रूस के कई कलाकारों ने अपने प्यार से संजोया और इसे रूसी भाषा में कंपोज कर रिलीज किया था। आज भी इन गानों की दीवानगी रूसी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। बॉलीवुड का रूस में काफी क्रेज रहा है। राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' ने रूस में सिनेमाप्रेमियों को अपना बना लिया था। आज भी यहां बॉलीवुड की फिल्मों का जलवा देखने को मिलता है। 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar release LIVE Updates: फिल्म से पहले ही दर्शकों के खड़े हो रहे रोंगटे

रूसी दिलों की धड़कन रही ये बॉलीवुड फिल्म, 55 साल भी कम नहीं हुई दीवानगी, एक गाने को आज भी गुनगुनाते हैं लोग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन