1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मरना है तो मरो, हम नहीं रुकेंगे' यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में बड़ा खुलासा, सामने आई ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही

'मरना है तो मरो, हम नहीं रुकेंगे' यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में बड़ा खुलासा, सामने आई ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही

 Reported By: Anamika Gaur,  Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 24, 2026 04:40 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 04:49 pm IST

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत को लेकर जानकारी सामने आई है कि ड्राइवर ने जलने की गंध आने के बावजूद बस रोकने से इनकार कर दिया और यात्रियों से कहा, "अगर मरना है, तो मरो।"

यमुना एक्सप्रेसवे पर जली हुई बस- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली हुई बस Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने वाली स्लीपर टूरिस्ट बस के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एफआईआर के अनुसार, यात्रियों ने आग लगने से कुछ मिनट पहले ही जलने की गंध महसूस की थी, जबकि बस का ड्राइवर और कंडक्टर सिगरेट पीते रहे। FIR के मुताबिक, यात्रियों ने पहले बस के अंदर ड्राइवर और कंडक्टर के सिगरेट पीने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर दोनों हंसे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी।

शिकायत के बावजूद ड्राइवर ने बस रोकने से किया इनकार

जल्द ही तेज रफ़्तार बस में जलने की गंध फैल गई। इसके बारे में यात्रियों ने ड्राइवर को बताया। हालांकि, उसने और कंडक्टर ने उनकी बात को नज़रअंदाज़ कर दिया और कहा कि बस के अंदर अक्सर ऐसी गंध आती रहती है। बार-बार कहने के बावजूद ड्राइवर ने कोई जांच नहीं की और सिगरेट पीता रहा। कुछ मिनट बाद बस के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। FIR के अनुसार, जब यात्री चिल्लाने लगे, तो बस ड्राइवर ने उनसे कहा, "मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि तुम मरो या जियो, मैं बस नहीं रोकूँगा।" 

इस वजह से बस में लगी आग

यह बस दिल्ली से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी और इसमें 35 से ज़्यादा लोग सवार थे। बस तेज़ी से आग की लपटों में घिर गई और घने धुएं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) में हुए धमाके से लगी, जिससे इंजन का लुब्रिकेटिंग ऑयल जलने लगा और आग तेज़ी से फैल गई।

कटे थे कई चालान

यह बस बस मध्य प्रदेश के छतरपुर की है। बस पर 1 लाख 55 हजार का चालान था। अलग-अलग कारणों से यह चालान हुआ है। ओवर स्पीडिंग के चालान हैं, परमिट वॉइलेंस, ड्राइवर कंडक्टर ने ड्रेस नहीं पहनी थी, इसका चलान है। खतरनाक ड्राइविंग का चलान है। गाड़ी के ऊपर सामान रख कर ले जाने का चलान है। गाड़ी में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं थे, जिससे समय रहते है आग नहीं बुझाया जा सका। 

ये भी पढ़ेंः 1,55,000 रुपये चालान, सेफ्टी उपकरण गायब और ड्राइवर-कंडक्टर पी रहे थे बीड़ी, ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर चौंकाने वाला खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।