1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुतिन के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने साफ किया रुख, कहा- 'भारत तटस्थ नहीं है बल्कि...'

पुतिन के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने साफ किया रुख, कहा- 'भारत तटस्थ नहीं है बल्कि...'

 Published : Dec 05, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 01:59 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई है। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर भारत का रुख साफ किया है।

Vladimir Putin (L) PM Narendra Modi (R)- India TV Hindi
Vladimir Putin (L) PM Narendra Modi (R) Image Source : @NARENDRAMODI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की हालिया कोशिशों का समर्थन किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि भारत इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के सभी शांति प्रयासों का समर्थन करता है। शिखर सम्मेलन तो दौरान अपने शुरुआती संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत का एक पक्ष है और वह पक्ष शांति है। हम सभी शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं और हम सभी शांति प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

'दुनिया शांति की ओर बढ़ेगी'

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, "हम यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से बातचीत कर रहे हैं। एक करीबी दोस्त के तौर पर, आप हमें स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी दे रहे हैं। मुझे लगता है कि विश्वास एक बड़ी ताकत है।" पीएम मोदी ने कहा, "हम सभी को शांति का रास्ता खोजना चाहिए। मुझे हालिया कोशिशों के बारे में पता है और मुझे विश्वास है कि दुनिया शांति की ओर बढ़ेगी।" 

 

'शांति के मार्ग पर है विश्व का कल्याण'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विश्व का कल्याण शांति के मार्ग पर ही है हम सबको मिलकर शांति के राह तलाशनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द दुनिया इन चुनौतियों से आजाद हो जाएगी, और ग्लोबल कम्युनिटी सही दिशा में तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगी।

'मॉस्को समाधान की दिशा में कर रहा है काम'

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ वार्ता को दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहा है। फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। 

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश