1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, दो घायल; पुलिस फोर्स तैनात

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, दो घायल; पुलिस फोर्स तैनात

 Reported By: Sanjay Sah,  Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 16, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 09:19 pm IST

दिल्ली में बुधवार को डीयू नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो छात्रों को चोट लगने की सूचना है।

डीयू में मारपीट- India TV Hindi
डीयू में मारपीट Image Source : REPORTER AND PTI FILE PHOTO

नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में चुनाव से पहले नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। घायलों का हिन्दू राव हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। ABVP का आरोप है कि NSUI-समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों के द्वारा ABVP कार्यकर्ताओं और डीयू स्टूडेंट्स पर जानलेवा हमला किया गया। ये हमला बुधवार को शाम पांच के करीब हुआ।

सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुट भिड़े

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के भारत नगर इलाके में वज़ीरपुर गांव के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस झगड़े में सत्यवती कॉलेज के 19 साल के दो छात्र शामिल थे, जिनकी पहचान अंश और भविष्य चौधरी के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं और वहां दो गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। इलाके की जांच करने और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को बुलाया गया। 

दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त 

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "15 सितंबर, 2026 को भारत नगर के वज़ीरपुर गांव के पास सत्यवती कॉलेज के दो छात्रों अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच झगड़ा हुआ। मौके पर दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं, जिनकी जांच क्राइम टीम और FSL टीम ने की। पुलिस ने आगे बताया कि मेडिको-लीगल केस (MLC) और शुरुआती जांच के आधार पर कानून के मुताबिक ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झड़प के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। 

 केशव पुरम में युवक की हत्या

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के केशव पुरम पुलिस स्टेशन के तहत कन्हैया नगर इलाके में शराब की दुकान के बाहर चाकू मारे जाने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक युवक की चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः कंपनी के खाते से गायब हुए ₹12.84 करोड़, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई डिजिटल डकैती की गुत्थी, बैंक मैनेजर समेत 5 शिकंजे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।