1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मध्य-पूर्व में तनाव के बीच इजरायल को 40 हजार शक्तिशाली बम देने की तैयारी में ट्रंप! कभी बाइडेन ने इस डील पर लगाई थी रोक

मध्य-पूर्व में तनाव के बीच इजरायल को 40 हजार शक्तिशाली बम देने की तैयारी में ट्रंप! कभी बाइडेन ने इस डील पर लगाई थी रोक

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 16, 2026 09:52 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 09:52 am IST

पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच अमेरिका, इजरायल को 40 हजार ताकतवर बम देने की तैयारी में है। इस डील पर जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के दौरान रोक लगा दी थी।

Trump Israel arms deal- India TV Hindi
अमेरिका, इजरायल को 40 हजार बम देने की प्लानिंग कर रहा है। Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक प्रस्तावित सैन्य समझौते के अंतर्गत इजरायल को 2 हजार पाउंड वजन वाले बेहद ताकतवर बम देने की प्लानिंग बना रहा है। ये वही हथियार हैं, जिनकी सप्लाई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गाजा में भीषण तबाही और बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका के चलते रोक दी थी।

इजरायल को 40 हजार बम देने की योजना बना रहा अमेरिका

दो अमेरिकी अफसरों ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बीते मंगलवार को बताया कि 2.8 अरब डॉलर के इस पैकेज में 40 हजार बम देने की प्लानिंग है। हालांकि, इस प्लान को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अमेरिकी कांग्रेस को इस डील के बारे में अनौपचारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। डील की ज्यादातर राशि Foreign Military Financing के माध्यम से चुकाई जानी है।

अमेरिका में विपक्ष को क्यों है आपत्ति?

दावा है कि Foreign Military Financing के तहत अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे इजरायल को दिए जाते हैं। इजरायल उसी राशि का प्रयोग अमेरिका से हथियार खरीदने के लिए करता है।

इजरायल की ताकत बढ़ाने पर काम कर रहा ट्रंप प्रशासन

गौरतलब है कि यह प्रस्तावित बिक्री इजरायल की मिलिट्री कैपेबिलिटीज को बढ़ाने के ट्रंप प्रशासन की तरफ से उठाए जा रहे कदमों की सीरीज में लेटेस्ट है। आर्म्स सेल्स प्लान की जानकारी सबसे पहले ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी खबर में दी है।

अमेरिका की मध्यस्थता के बावजूद हुई थी हिंसा

इस डील की तैयारी ऐसे वक्त में हो रही है, जब हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के घातक अटैक के जवाब में गाजा में शुरू किए गए युद्ध की वजह से इजरायल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के Mediation से इजरायल-हमास के बीच सीजफायर हुआ था, लेकिन इसके बावजूद हिंसा हुई थी। इजरायल-गाजा में चले संघर्ष की वजह से सैकड़ों इजरायली और हजारों फिलीस्तीनी मारे गए थे। संघर्ष से इस इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इससे पहले, बीते अगस्त में इजरायली PM नेतन्याहू ने ट्रंप से बात की थी और उन्हें बताया था कि हमास, हथियार डालने नहीं बल्कि गाजा में फिर पैर जमाने की तैयारी में है

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश