1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ठंड में रोज पीएं गाजर, चुकंदर और मूली की कांजी, बदहजमी हो जाएगी दूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

ठंड में रोज पीएं गाजर, चुकंदर और मूली की कांजी, बदहजमी हो जाएगी दूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 05, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 12:34 pm IST

Kanji Recipe For Winter: खाने के बाद गैस, एसिडिटी और बदहजमी को दूर भगाने के लिए कांजी डाइट में शामिल करें। सर्दियों में गाजर, मूली, चुकंदर और मिर्च से कांजी बनाकर पी सकते हैं। फटाफट नोट कर लें कांजी की रेसिपी।

कांजी रेसिपी- India TV Hindi
कांजी रेसिपी Image Source : FREEPIK

आजकल कांजी पीने का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि कांजी का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से हो रहा है। पहले लोग पेट को फिट रखने के लिए कांजी पीते थे। आयुर्वेद में कांजी को गैस, एसिडिटी और बदहजमी दूर करने में असरदार माना जाता है। कांजी पीने से हाजमा जबरदस्त रहता है। कांजी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक का काम करता है जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करती है। कांजी पीने से कब्ज दूर होती है और बॉडी डिटॉक्स होती है। कांजी में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करती है। रोजाना खाने के बाद कांजी पीने से गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या से छुटकारा मिलता है। फटाफट नोट कर लें कांजी की रेसिपी और सर्दियों में कांजी बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए?

कांजी की रेसिपी

पहला स्टेप- सर्दियों में पेट के लिए कांजी सबसे अच्छी चीज है। आप सीजन सब्जियों का इस्तेमाल कर कांजी बना सकते हैं। कांजी बनाने के लिए एक कांच का बड़ा सा जार लें और उसमें 2 गाजर को धोकर पतला और लंबा-लंबा काट कर डाल दें। इसमें 1 बड़ा चुकंदर छीलकर लंबा कट करके डाल दें। इसी में 1 मूली को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट कर डाल दें। इसमें 2 हरी मिर्च को भी लंबा काट कर डाल दें। 

दूसरा स्टेप- सारी सब्जियों को डालने के बाद आपको इसमें 1 चम्मच राई का पाउडर, 1 चम्मच पीली सरसों, आधा चम्मच अजवाइन और 2 चम्मच सेंधा नमक डालना है। स्वाद और इसे पाचक बनाने के लिए थोड़ी हींग डाल दें। अब कांच के जार में उबला हुआ गर्म पानी डालकर पूरा भर दें। जार का ढक्कन बंद करके इसे धूप में रख दें।

अगले दिन कांजी बनकर तैयार है। आप इसे सुबह पी सकते हैं। खाने के बाद कांजी का पानी पीने से पाचन अच्छा होता है। कांजी में पड़ी गाजर, मूली, चुकंदर और हरी मिर्च को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इनका स्वाद काफी टेस्टी लगता है। हफ्ते में 4-5 दिन कांजी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल