इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
Written By: Hitesh Jha
Published : Dec 03, 2025 08:52 pm IST, Updated : Dec 03, 2025 08:52 pm IST
Image Source : X@ICC
इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने अपने करियर में खेलते हुए घर पर 313 पारियों में 42 शतक लगाए थे। उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशी पिचों पर भी खूब रन बनाए थे। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।
Image Source : AP
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घर पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने भारत में अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 255 पारियों में 40 शतक लगाए हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 53 शतक लगाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
Image Source : X@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए अपने इंटरनेशनल करियर में 308 पारियों में 36 शतक लगाए थे। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में भी उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं।
Image Source : AP
इंग्लैंड के जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में खेलते हुए 248 पारियों में 34 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह पिछले कुछ समय से खूब रन बना रहे हैं।
Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर पर 200 पारियों में 31 शतक लगाए थे। वॉर्नर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8786 रन दर्ज हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 6932 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कुल 49 शतक दर्ज हैं।