वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं विराट कोहली
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और शतक ठोक दिया है। अब इसके साथ ही उन्होंने कई नए कीर्तिमा बनाए। इस बीच आपको जानना चाहिए कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। साथ ही ये भी जानिए कि विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं।
Published : Dec 01, 2025 06:18 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 06:18 pm IST
1/6Image Source : getty
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और शतक ठोक दिया है। अब इसके साथ ही उन्होंने कई नए कीर्तिमा बनाए। इस बीच आपको जानना चाहिए कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। साथ ही ये भी जानिए कि विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं।
2/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अपने करियर में 463 मैच खेलकर 18426 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि जहां एक ओर सचिन 18 हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं दूसरा कोई बल्लेबा 15 हजार रन भी अभी तक नहीं बना पाया है। उनके सबसे करीब विराट कोहली ही हैं।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अब तक 306 मैच खेलकर 14390 रन बना लिए हैं। विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर से 4036 रन पीछे हैं। अब देखना होगा कि जब कोहली इस फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे, तब तक सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे कर पाते हैं कि नहीं।
4/6Image Source : getty
कुमार संगकारा की बात करें तो उन्होंने 404 वनडे मैच अपने करियर में खेलकर 14234 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ने का काम किया है।
5/6Image Source : getty
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे रिकी पोंटिंग नंबर चार पर आते हैं। पोंटिंग ने अपने करियर में 375 वनडे मैच खेलकर 13704 रन बनाए हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे और अपने वक्त के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में 445 मैच खेलकर 13430 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। श्रीलंका के लिए इतने रन बनाने वाले वे दूसरे बल्लेबाज हैं। केवल कुमार संगकारा ही इस मामले में उनसे आगे हैं।