Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 5 Dec 2025: वृषभ वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, लव लाइफ के लिए भी दिन है खास, पढ़ें आज का राशिफल

Vrishabh Rashifal 5 Dec 2025: वृषभ वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, लव लाइफ के लिए भी दिन है खास, पढ़ें आज का राशिफल

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Dec 05, 2025 06:32 am IST, Updated : Dec 05, 2025 07:03 am IST

Vrishabh Rashifal 5 Dec 2025: आज वृषभ राशि के जातकों की चंद्रमा की स्थिति के चलते लाभ हो सकता है। प्रेम और करियर के क्षेत्र में सुखद बदलाव आप देख सकते हैं। यहां पढ़ें वृषभ वालों का आज का राशिफल।

Aaj Ka Vrishabh Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का वृषभ राशिफल

Vrishabh Rashifal 5 Dec 2025: वृषभ राशि के जातकों को विश्वसनीय और कर्मठ माना जाता है। ये हर कार्य को कलात्मक तरीके से पूरा करने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां ये प्राप्त कर सकते हैं। 5 दिसंबर 2025 के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही विराजमान होंगे, इसलिए इस राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको बता दें कि वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च स्थिति में होते हैं। आइए जान लेते हैं आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है। 

आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे

आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लायेंगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। 

आज के दिन आपके लिए शुभ रंग हरा और शुभ अंक 6 रहेगा।

वृषभ वालों को प्रेम जीवन में मिलेंगे शुभ फल

अगर आज आप प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव चाहते हैं तो दिखावा करने से दूर रहें। आपका व्यवहार ही आपके पार्टनर को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। कुछ लोग अपने लवमेट के साथ किसी सुकून भरी जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात किसी खास से होने की भी संभावना है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement