1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: ये है दुनिया पर राज करने वाला मूलांक; एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तक का भी यही है शुभ अंक

Numerology: ये है दुनिया पर राज करने वाला मूलांक; एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तक का भी यही है शुभ अंक

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 05, 2025 08:30 am IST,  Updated : Dec 06, 2025 10:39 am IST

Mulank 1 People Personality: आज हम जिस मूलांक की बात करने जा रहे हैं वो कोई मामूली मूलांक नहीं है। ये मूलांक ग्रहों के राजा सूर्य देव से जुड़ा है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम मूलांक 1 के बारे में बात कर रहे हैं।

numerology- India TV Hindi
दुनिया के कई अमीर लोगों का है ये मूलांक Image Source : FACEBOOK

Mulank 1 People Personality: मूलांक 1 यानी सूर्य का अंक। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है और मूलांक 1 वालों में भी एक राजा के गुण जन्म से ही देखने को मिलते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी जन्म से ही होती है। ये लोग इनोवेटिव और दूरदर्शी होते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क में ये दोनों ही गुण बखूबी देखने को मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का भी जन्म मूलांक यही है। चलिए आपको बताते हैं मूलांक 1 वालों की खासियत।

मूलांक 1 क्यों कहलाता है किस्मत का बादशाह?

मूलांक 1 किस्मत का बादशाह कहलाता है क्योंकि इस मूलांक के लोग जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये मूलांक धन तो देता ही है साथ में प्रसिद्धि भी देता है। इस मूलांक से जुड़े लोग दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग चाहे कितनी ही बार गिरें लेकिन फिर उठकर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। एलन मस्क, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी जैसे तमाम बड़े लोगों का इसी मूलांक से होना ये संकेत देता है कि ये अंक जीवन में धन, सफलता, शक्ति और नेतृत्व प्रदान करता है।

मूलांक 1 वालों की खूबियां (Mulank 1 Walo Ki Khubiya)

  1. मूलांक 1 वालों में जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि ये हमेशा ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं या फिर बिजनेस करते हैं।
  2. इनकी एक खासियत ये भी है कि जो ये ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
  3. ये बहुत आत्मविश्वासी होते हैं। 
  4. ये लोग हमेशा बड़ी सोच रखते हैं। इन्हें जीवन में बड़ा बनना और इतिहास रचना पसंद होता है और ये उसी हिसाब से मेहनत भी करते हैं।
  5. लोग इनके व्यक्तित्व से प्रभावित हो जाते हैं और इनकी तरफ खींचे चले आते हैं।
  6. हारना क्या होता है ये इन लोगों ने जाना ही नहीं है। लाइफ में चाहे कैसी भी परेशानियां क्यों न आ जाए ये घबराते नहीं है।
  7. इनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 4 राशियों को करेगा मालामाल, नौकरी-बिजनेस में मिलेगा खूब लाभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।