Grah Gochar Rashifal 2025: बुध देव 6 दिसंबर 2025 की रात 8 बजकर 34 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा तो कुछ के लिए नकारात्मक रहेगा। यहां हम आपको ऐसी 4 राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए ये गोचर काफी शुभ साबित होने वाला है। ज्योतिष की मानें तो इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक दिखाई दे रहा है। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में बड़ी डील हाथ लगेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर लकी साबित होगा। नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ कमाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर लकी साबित होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आपने कर्ज ले रखा है तो उससे मुक्ति मिल जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।बिजनेस या करियर में जबरदस्त फायदा होगा। नए दोस्त बनेंगे। ये गोचर आपके लिए फायदे देने वाला साबित होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद शुभ रहेगा। आपको काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद