1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगलवार को भरणी नक्षत्र के शुभ संयोग में जरूर करें ये विशेष उपाय, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां

मंगलवार को भरणी नक्षत्र के शुभ संयोग में जरूर करें ये विशेष उपाय, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 26, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 07:27 pm IST

मंगलवार को भरणी नक्षत्र रहेगा। इस शुभ संयोग में इन विशेष उपायों को जरूर आजमाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान मिल जाएगा। तो यहां जानिए मंगलवार के दिन किए वाले उपायों के बारे में।

मंगलवार के उपाय- India TV Hindi
मंगलवार के उपाय Image Source : UNSPLASH

मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की उपासना करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। वहीं इस बार मंगलवार यानी 27 अक्टूबर को भरणी नक्षत्र भी रहेगा। मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से दूसरा भरणी नक्षत्र को माना जाता है। भरणी का अर्थ होता है-भरण-पोषण करना।

भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं और इसकी राशि मेष है। इसके अलावा भरणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह त्रिकोण आकृति को माना जाता है। वनस्पतियों में भरणी नक्षत्र का संबंध आंवले के पेड़ से बताया गया है।

लिहाजा जिन लोगों का जन्म भरणी नक्षत्र में हुआ है उन लोगों को आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और संभव हो तो आंवले का पेड़ भी लगाना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि

आप किसी भी रूप में आंवले के पेड़, उसके फल या उससे जुड़ी किसी भी अन्य चीज को नुकसान न पहुचाएं और आंवले से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से अब जान लेते हैं कि कौनसे विशेष उपाय करने चाहिए।

- अगर आपका करियर संबंधी कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो मंगलवार को आपको आंवले के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। उसके बाद अपने काम के लिये दुबारा प्रयास करना चाहिए। अगर आपको कहीं आस-पास आंवले का पेड़ ना मिले तो आंवले के पेड़ की फोटो देखकर या मन में आंवले के पेड़ का ध्यान करके प्रणाम करें।

- अगर आप सांसारिक सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान स्नान आदि के बाद आपको माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही मंदिर में रूई से बनी 51 बाती का दान करना चाहिए।

- अगर आप अपने व्यवहार से किसी को प्रभावित करना चाहते हैं, तो मंगलवार को आपको पानी में थोड़ा-सा दही डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही मंदिर में कपूर का दान करना चाहिए।

- अगर आप अपने बिखरे रिश्तों को समेटना चाहते हैं तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान आपको अपने घर के आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में एक घी का दीपक जलाना चाहिए और साथ ही शुक्र के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शुक्र का मंत्र इस प्रकार है- ॐ वस्त्रं मे देहि स्वाहा।

- अगर आपकी जन्मपत्रिका में शुक्र अशुभ स्थिति में है और आप उसके प्रभावों से परेशान हैं, तो मंगलवार को आपको किसी जरूरतमंद को आदरपूर्वक भोजन दान करना चाहिए । साथ ही उसका आशीर्वाद लेना चाहिए।

- अगर आपके बच्चों की शादी में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान आपको कुम्हार के घर से थोड़ी-सी मिट्टी लानी चाहिए। घर लाने के बाद उस मिट्टी को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दीजिये। इसके बाद शुक्र के मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। जाप करने के बाद उस मिट्टी से बंधी पोटली को बच्चे को अपने पास रखने के लिये दे दें।

- अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने संबंधों को और भी मजबूत करना चाहते हैं, तो मंगलवार को आपको अपने घर के बींचों-बीच आंगन में एक त्रिकोण आकृति बनानी चाहिए। उस आकृति को आप सफेद चॉक या आटे की मदद से बना सकते हैं। अब उस त्रिकोण आकृति में एक आंवले का फल रखें और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करें। अगर आपको आंवले न मिल पाये तो आप एक आलू भी रख सकते हैं। पूजा आदि के बाद सारी चीज़ों को मंगलवार ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन उन सबको किसी एकांत जगह पर रख आयें। 

- अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कड़वाहट बनी हुई है तो मंगलवार को आपको मंदिर में आंवले का फल या आंवले का मुरब्बा दान करना चाहिए। साथ ही हाथ जोड़कर अपने वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना करना चाहिए।

- अगर आप किसी काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपको बाहर किसी भी मुसीबत का सामना ना करना पड़े, तो मंगलवार को आपको घर से बाहर जाते समय अपने इष्ट देव के आगे सिर झुकाकर बाहर जाना चाहिए। 

- अगर कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान उनके भार के बराबर या भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान करना चाहिए।

- अगर आप अपनी तरक्की को चार चांद लगाना चाहते हैं तो मंगलवार को आपको किसी मंदिर के प्रांगण में या किसी बाग-बगीचे में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। लेकिन अगर आप किसी कारणवश मंगलवार के दिन पेड़ ना लगा पायें, तो मंगलवार के दिन पेड़ लगाने का संकल्प जरूर लें और जब भी आपको समय मिले, तब पेड़ लगाएं।

- अगर आपके बच्चों को पढ़ाई के प्रति निगेटिविटी फील होती है यानि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो मंगलवार को एक गोबर के उपले पर दो कपूर जलाकर, उसकी धूप अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में दिखाएं। फिर उसे घर के मुख्य द्वार के बाहर रख आएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

गुरु का गोचर बढ़ाएगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, काम में आएगी बाधा और रिश्तों में भी आ सकती है खटास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।