1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कार्तिक महीने में जरूर करें ये आसान उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ

कार्तिक महीने में जरूर करें ये आसान उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 26, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 02:21 pm IST

हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना अत्यंत पवित्र, पुण्यदायी और फलदायी माना गया है। शास्त्रों में कार्तिक मास को स्नान, तप और दान का महीना कहा गया है। इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ, तुलसी पूजन और स्नान-दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

कार्तिक उपाय- India TV Hindi
कार्तिक उपाय Image Source : INDIA TV

कार्तिक का महीना स्नान और दान-पुण्य के लिये विशेष महत्व रखता है। इस महीने में पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कार्तिक महीने में तुलसी पत्र से श्री विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। कार्तिक महीने के दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा कार्तिक महीने में इन कामों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कार्तिक महीने के दौरान किये जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

- अगर आप बेहतर करियर बनाना चाहते हैं या अपने व्यापार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो कार्तिक महीने के दौरान आप किसी मंदिर में घी का दान करें और भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आप जीवन में अपनी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो पूरे कार्तिक महीने के दौरान विष्णु मंदिर जाएं और घी का दीपक जलाएं। साथ ही इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय'।

- अगर आपके मन पसंद विवाह करने में रुकावटें आ रही हैं तो कार्तिक महीने के दौरान स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें। साथ ही विष्णु भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें।

- अगर आप अपने दांपत्य जीवन में सुख-ही-सुख लाना चाहते हैं तो कार्तिक महीने के दौरान तुलसी जी के पौधे के चारों ओर चार केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं। तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही सुहाग का सामान जैसेचूड़ी, बिंदी, आलता, सिंदूर, बिछिया आदि चढ़ाये। फिर जल, अक्षत, रोली और द्रव्य से विष्णु जी की पूजा करें और बताशा का भोग लगाएं। साथ ही घी का दीपक जलाएं।

- अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में जीत, यानि विजयश्री प्राप्त करना चाहते हैं तो कार्तिक महीने के दौरान स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु जी को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही ताजे पीले फूल चढ़ाएं।

- अगर आपका या आपके परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता तो कार्तिक महीने के दौरान स्नान आदि से निवृत्त होकर, साफ कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' बोलते हुए 5 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।

- अगर आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहता, जिसके वजह से आपके रिश्ते अच्छे नहीं रहते तो कार्तिक महीने के दौरान तुलसी के पौधे की सेवा करें। तुलसी के पौधे में रोज जल चढ़ाएं और उसकी देखभाल करें। साथ ही तुलसी के आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें।

- अगर आप अपने बिजनेस में मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं तो कार्तिक महीने के दौरान पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर स्नान करें। साथ ही विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं और भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग लगाने के तुरंत बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों को दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें।

- अगर आप चाहते है कि आपके घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आये तो पूरे कार्तिक महीने के दौरान भगवान श्री विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें और श्री विष्णु जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय'।

- अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो कार्तिक महीने के दौरान स्नान आदि से निवृत्त होकर तुलसी के पौधे के साथ ही केले के पौधे में भी जल चढ़ाएं। साथ ही तुलसी के पौधे के तने पर हल्दी का लेप लगाएं।

- अगर आपका इम्यून सिस्टम वीक है, तो कार्तिक महीने के दौरान स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। ध्यान रहे कि तुलसी के पत्ते को चबाना नहीं चाहिए, उसे केवल पानी के साथ निगल लेना चाहिए।

- अगर आपकी शादी में कुछ परेशानी आ रही है, तो पांच गोमती चक्र और एक हल्दी की गांठ लेकर घर के मंदिर में स्थापित करें और कार्तिक महीने के दौरान रोज़ उनकी धूप-दीप, पुष्प आदि से पूजा करें। साथ ही भगवान से अपनी शादी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें। कार्तिक का महीना समाप्त होने के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर एक पीले रंग की पोटली में बांधकर अपने पास रख लें और हल्दी को उपयोग में ले लें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

भगवान विष्णु और मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फूल, कौन से पुष्प माने गए हैं वर्जित, जानें पूजा के वास्तु नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।