1. Hindi News
  2. धर्म
  3. केतु की चाल बिगाड़ेगी इन 3 राशियों का गणित, दिसंबर तक समय चुनौतीपूर्ण, हाथ आते-आते निकल सकता है मौका!

केतु की चाल बिगाड़ेगी इन 3 राशियों का गणित, दिसंबर तक समय चुनौतीपूर्ण, हाथ आते-आते निकल सकता है मौका!

 Written By: Arti Azad
 Published : Oct 08, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 05:34 pm IST

दिसंबर तक का सफर 3 राशियों के लिए आसान नहीं होगा। केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 5 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान मेहनत के बाद भी नतीजों में देरी होगी। कामकाज, धन और जरूरी फैसलों में सतर्क रहना होगा। जानें 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी।

Ketu Nakshatra Gochar 2026 imapct- India TV Hindi
दिसंबर तक का सफर 3 राशियों के लिए नहीं आसान Image Source : PINTEREST

ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव और अनिश्चितता से जोड़कर देखा जाता है। 3 अक्टूबर 2026 को केतु ने सिंह राशि में स्थित मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश किया है। यह गोचर 5 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहने वाला है। केतु का नक्षत्र गोचर 3 राशियों का सिरदर्द बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों का राशिफल, जिन्हें इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। 

1. वृषभ राशि: बनते कामों में आ सकती हैं रुकावटें

इन जातकों के लिए यह अवधि कुछ चुनौतियां लेकर आ सकती है। जिन कामों को आप आसानी से पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं, उनमें अचानक अड़चन आने या देरी होने की आशंका है। नौकरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही, गैर जरूरी खर्चो पर नियंत्रण रखें और बड़ी खरीदारी करने से पहले अपने बजट का आकलन जरूर करें।

2. कन्या राशि: मेहनत के बाद भी नतीजों में देरी

इस गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता करीब आने के बाद भी उसमें देरी हो सकती है। ऐसे में निराश होने के बजाय अपनी योजना की समीक्षा करना बेहतर रहेगा। कारोबारी कामकाज को व्यवस्थित रखें और जल्दबाजी में बड़े निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पूरे करने के लिए सामान्य से अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए भी जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना चुनौती पूर्ण हो सकता है। 

3. मकर राशि: फैसले लेने में बरतें सावधानी

इस अवधि में आपको कामकाज से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी काम तय समय पर पूरे होने में परेशानी आ सकती है। वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियों में बदलाव होने की संभावना भी बन सकती है, इसलिए नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करें। किसी गैर जरूरी चीज की खरीदारी करने की योजना है, तो फिलहाल उसे टाल दें। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझें। धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, क्या होगा इसका देश-दुनिया पर प्रभाव? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।