1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिगरेट रोज पीने वाले vs हफ्ते में 2-3 दिन पीने वाले, डॉक्टर ने बताया किसपर क्या होता है असर

सिगरेट रोज पीने वाले vs हफ्ते में 2-3 दिन पीने वाले, डॉक्टर ने बताया किसपर क्या होता है असर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 05, 2025 07:31 am IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:31 am IST

Smoking Daily vs 2-3 Days in Week Side Effects: अगर आप ये सोचकर सिगरेट पीते हैं हफ्ते में 2-3 दिन पीने से कम नुकसान होगा और रोजाना पीने से शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा, तो डॉक्टर से जान लें रोज सिगरेट पीने से और कभी कभी पीने से सेहत पर क्या असर होता है?

सिगरेट पीने के नुकसान- India TV Hindi
सिगरेट पीने के नुकसान Image Source : FREEPIK

सिगरेट सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन फिर भी पिछले कुछ सालों में सिगरेट पीने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। काम के प्रेशर को कम करने, तनाव को दूर भगाने, माइंड को रिलेक्स करने के लिए लोग सिगरेट पीते हैं। सिगरेट की लत ऐसी है कि एक बार लग जाए तो छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग दिन में कई बार सिगरेट पीते हैं तो कुछ दिनभर में 1 और कुछ लोग हफ्ते में 2-3 दिन सिगरेट पीते हैं। लेकिन सिगरेट का हर कश शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। रोजाना सिगरेट पीने से शरीर में निकोटिन जमा होने लगता है। सिगरेट पीने से फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, बीपी और यहां तक कि कैंसर का भी खतरा बढ़ता है। डॉक्टर ने बताया कि चाहे आप हफ्ते में 2-3 दिन ही सिगरेट क्यों नहीं पीते शरीर पर कुछ ऐसा असर होता है।

डॉक्टर विजय कुमार अग्रवाल (डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी और क्रिटिकल केयर, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद, नोएडा सेक्टर 88) सिगरेट पीना किसी भी मात्रा में सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन रोज पीने वाले और हफ्ते में 2–3 दिन पीने वालों पर इसका असर अलग तरह से दिख सकता है। 

रोज सिगरेट पीने से सेहत पर असर

डॉक्टरों के मुताबिक, रोज सिगरेट पीने से शरीर लगातार धुएं और केमिकल्स के संपर्क में रहता है। इससे फेफड़ों की ताकत कम होती जाती है, सांस फूलना, खांसी, सीने में जकड़न और फेफड़ों के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। रोजाना निकोटिन शरीर में जमा होती जाती है, जिससे दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है।

हफ्टे में 2-3 दिन सिगरेट पीने से सेहत पर असर

वहीं दूसरी ओर हफ्ते में 2–3 दिन सिगरेट पीने वाले लोग भले ही खुद को “कम स्मोकर” मानते हों, लेकिन नुकसान यहां भी कम नहीं होता। डॉक्टर बताते हैं कि कभी-कभी पी गई सिगरेट भी फेफड़ों में सूजन बढ़ाती है। हफ्ते में एक दो दिन सिगरेट पीने से खून की नलियों को नुकसान पहुंचता है और दिल पर दबाव पड़ता है। रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में 2–3 दिन सिगरेट पीने वालों में भी दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हां बस इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है।

सबसे अहम बात यह है कि सिगरेट की कोई सेफ लिमिट नहीं होती। चाहे रोज पी जाए या हफ्ते में कुछ दिन, हर कश शरीर को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि धीरे-धीरे कम करने की बजाय पूरी तरह छोड़ना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी, काउंसलिंग और परिवार का सपोर्ट इसे छोड़ने में बड़ी मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।