1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेली फैट कम करने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खायें ? डॉक्टर ने बताया पेट की चर्बी कम करने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट

बेली फैट कम करने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खायें ? डॉक्टर ने बताया पेट की चर्बी कम करने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 05, 2025 08:26 am IST,  Updated : Dec 05, 2025 08:26 am IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। खासकर लोगों में पेट की चर्बी की समस्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कुछ चीजों को शामिल कर आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

How to Reduce belly fat - India TV Hindi
How to Reduce belly fat Image Source : FREEPIK

बेली फैट न केवल आपकी पर्सनालिटी को बिगाड़ देती है बल्कि शर्मिंदगी का भी कारण बनती है। पेट की चर्बी बीमारियों का घर भी है। इससे डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। पेट की चर्बी की समस्या से परेशान लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि बेली फैट कम करने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाना चाहिए। अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम डॉक्टर से जानेंगे कि पेट की चर्बी को कम करने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाना सही है। चलिए जानते हैं।

डॉ किरन सोनी ने बताया कैसी होनी चाहिए डाइट

डॉ किरन सोनी , एचओडी क्लीनिकल नुट्रिशन एंड डायबिटीज, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नॉएडा का कहना है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए हाई प्रोटीन और हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को संतुलित तरीके से डाइट में शामिल करना सेहत को फायदे पहुंचाता है। फाइबर से भरपूर आहार जैसे ओट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत फल, दालें और मिलेट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं। हाई प्रोटीन के लिए आप अपनी डाइट में अंडे में सामिल कर सकते हैं। वहीं ओमेगा-3 से भरपूर मछली भी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। स्प्राउट्स, चने, सत्तू और दालों जैसे प्लांट बेस्ड फूड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्सल माने जाते हैं और इन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में आप वेजिटेबल ओट्स के साथ दो एग व्हाइट खा सकते हैं। वहीं दोपहर के वक्त आप दाल या स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। ये भी पेट की चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही आप अपनी डाइट में मिलेट की रोटी और हरी सब्जियां भी का सकते हैं। वहीं दही या छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आंतों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इडली, डोसा और ढोकला जैसे फर्मेंटेड फूड्स भी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं शाम के नाश्ते में आप मखाना, भुना चना या थोड़ा फल शामिल कर सकते हैं।

डॉ किरन सोनी का कहना है कि पेट की चर्बी के लिए हमारी लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। अगर आप दिन में एक बार 1 घंटे की सैर करना चाहते हैं तो ये भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह या रात के खाने से पहले वॉक करने से शरीर की चर्बी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए रात का खाना जल्दी खाएं, कोशिश करें कि रात को 6:30 के बाद कुछ भी न खाएं। ऐसा करने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है, नींद बेहतर आती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।