सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत किस नंबर पर?
सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत किस नंबर पर?
Written By: Hitesh Jha
Published : Mar 09, 2026 11:38 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 11:39 pm IST
Image Source : AP
8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी है। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 8वीं बार आईसीसी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इंटरनेशनल क्रिकेट में किस टीम ने सबसे अधिक बार ICC ट्रॉफी किस टीम ने जीती है।
Image Source : AP
सबसे ज्यादा बार ICC ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया का नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद कंगारू टीम ने 1999, 2003 , 2007, 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। उनके नाम 6 वनडे वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया ने दो चैंपियंस ट्रॉफी भी जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी अपने नाम किया है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के पास 6 वनडे वर्ल्ड कप, एक टी-20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब यानी कुल 10 आईसीसी ट्रॉफियां हैं।
Image Source : AP
सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारत ने अब तक आठ आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने पहली बार 1983 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत ने दो वनडे वर्ल्ड कप के अलावा तीन चैंपियंस (2002, 2013 & 2025) ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुका है। इसके अलावा टीम इंडिया तीन टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीत चुकी है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
Image Source : AP
सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की टीम तीसरे नंबर पर है। अब तक कैरिबियाई टीम ने कुल 5 आईसीसी खिताब जीते हैं। उन्होंने 1975 और 1979 में लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद विंडीज की 2004 में चैंपिंयस ट्रॉफी का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीत चुकी है। उन्होंने 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीता था। इस तरह वेस्टइंडीज के पास दो वनडे वर्ल्ड कप, दो टी20 वर्ल्ड कप एक चैंपियंस ट्रॉफी समेत पांच ICC ट्रॉफी हैं।
Image Source : AP
पाकिस्तान की टीम अब तक तीन ICC ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। उनकी टीम 1992 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही थी। वहीं इंग्लैंड की टीम के पास भी 3 आईसीसी ट्रॉ़फी हैं। इंग्लैंड ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप और 2009 और 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पास 1-1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब है।