1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका सीरीज पर छाए संकट के बादल, स्थगित हो सकते हैं सभी मुकाबले

अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका सीरीज पर छाए संकट के बादल, स्थगित हो सकते हैं सभी मुकाबले

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 09, 2026 10:04 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:05 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का आयोजन होना था। लेकिन अब इस सीरीज के सभी मुकाबलों को स्थगित किया जा सकता है।

AFG vs SL- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका Image Source : AFP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट अब खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद कई देश अब आने वाले सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का आयोजन होना था। लेकिन अब इस सीरीज को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है। हालांकि दोनों देशों के बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से इस सीरीज को किया जा सकता है पोस्टपोन

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हो गए हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच इस सीरीज का आयोजन UAE में नहीं हो सकता है। हालांकि दोनों बोर्ड अभी भी दूसरे विकल्पों पर बात कर रहे हैं। लेकिन लॉजिस्टिक की चुनौतियों के कारण इस सीरीज को कहीं और शिफ्ट किए जाने की संभावना नहीं है। इस दौरे पर कुल छह व्हाइट बॉल मैच खेले जाने थे।

दोनों देशों के बीच खेले जाने थे कुल छह मैच 

इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ किया जाना था। T20I सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह में 13, 15 और 17 मार्च को शेड्यूल किया गया था, जबकि तीन वनडे मैच का आयोजन दुबई में 20, 22 और 25 मार्च को होना था। लेकिन अब ये सीरीज तय समय पर खेली जाएगी इस बात की संभावना काफी कम है। पिछले हफ्ते, नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के छह मैच, जिसमें ओमान, UAE की टीम भी शामिल थी, उन्हें भी स्थगित कर दिया गया है।

नए कप्तान के अंडर में खेलेगी अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की टीम पहली बार इस सीरीज में इब्राहिम जादरान की कप्तानी में खेलने वाली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बार हो गई थी। उसके बाद राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी थी। अब उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में नए कप्तान के अंडर में खेलती हुई नजर आएगी। अब जादरान की कप्तानी में अफगानी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा। श्रीलंका की बात करें उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण से बाहर हुई थी।

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल