1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ICU से बाहर आए अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थी जान देने की कोशिश, कार क्रैश में जारी है जांच

ICU से बाहर आए अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थी जान देने की कोशिश, कार क्रैश में जारी है जांच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 09, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 11:10 pm IST

यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर हाल ही में कुछ निजी कारणों से सुर्खियों में बने रहे। यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब यूट्यूबर ICU से बाहर आ गए हैं।

anurag dobhal- India TV Hindi
अनुराग डोभाल। Image Source : INSTAGRAM/@ANURAG_DOBHAL

बिग बॉस 17 में नजर आ चुके यूट्यूबर अनुराग डोभाल हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ और एक घटना को लेकर सुर्खियों में आ गए। यूट्यूबर ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए और 7 मार्च की रात उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनुराग लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही वह हादसे का शिकार हो गए। यूट्यूबर शनिवार देर रात को लाइव आए और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते हुए बेहद भावुक दिखे। इसी दौरान उन्होंने कार की रफ्तार तेज कर दी और हादसे का शिकार हो गए। कार दुर्घटना में अनुराग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब यूट्यूबर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अनुराग अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं।

यूके07 राइडर के फैंस के लिए बड़ी राहत

सोमवार को यूके07 राइडर यानी अनुराग को आईसीयू से हॉस्पिटल के सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण कार दुर्घटना के बाद उनके दाहिने कूल्हे की ऑर्थोपेडिक सर्जरी हुई थी। अस्पताल की ओर से अब पुष्टि की गई है कि डोभाल की हालत अब स्थिर है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि इस रिकवरी स्टेज में सिर्फ पत्नी रितिका चौहान ही उनसे मिल सकती हैं, ताकि उनकी प्राइवेसी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने कार दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है

शनिवार रात हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में डोभाल की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और फिर पलट गई और फिर दूसरी तरफ की लेन में जाकर गिर गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की वजह के बारे में जानने की कोशिश में जुटी है। पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें ये घटना हुई और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दुर्घटना तेज रफ्तार के चलते हुई या फिर यूट्यूबर ने जान-बूझकर गाड़ी डिवाइडर से टकराई। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर थी और इसी दौरान यूट्यूबर ने अचानक ही कार मोड़ दी और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

सीसीटीवी फुटेज की चल रही है जांच

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है और ड्राइविंग के दौरान अनुराग डोभाल जो लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे, उसकी भी जांच की जा रही है। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अनुराग को के साथ इंस्टाग्राम पर कई फैंस जुड़े थे और इस दौरान वह ये कहते हुए भी दिखे कि ये उनकी आखिरी यात्रा है। उनकी ये बात सुनने के बाद फैंस उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर करने लगे।

ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान की सुसाइड की कोशिश? डिवाइडर से ठोकी कार, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

'मंजुम्मेल बॉयज' के डायरेक्टर को बड़ी राहत, यौन शोषण केस में मिली अंतरिम बेल, कोर्ट ने इस शर्त के साथ दी जमानत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन