Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लंबे बाल रखने पर टीचर ने स्टूडेंट का मुंडवाया सिर, गार्जियन का हंगामा, कहा- मानी थी मन्नत, लौटाए जाएं कटे हुए बाल

लंबे बाल रखने पर टीचर ने स्टूडेंट का मुंडवाया सिर, गार्जियन का हंगामा, कहा- मानी थी मन्नत, लौटाए जाएं कटे हुए बाल

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Mar 09, 2026 09:40 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 09:46 pm IST

स्कूल में छात्र का सिर मुंडवाए जाने की घटना से गार्जियन काफी नाराज हो गए। स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन से मांग की कि जो बाल मुंडवाए गए हैं, उन्हें वापस कर दिया जाए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर आरोप है कि उसने लंबे बाल रखने के कारण एक छात्र का सिर मुंडवा दिया। सोमवार को छात्र के माता-पिता ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए छठी कक्षा के छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो दिन पहले उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती उसका सिर मुंडवा दिया। 

सौंपे जाएं बाल- गार्जियन

उसकी मां ने बताया कि धार्मिक मनौती के कारण उसके बेटे के बाल लंबे थे। उसने शिक्षक द्वारा छात्र के बाल मुंडवाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूल को काटे गए बाल उन्हें सौंप देने चाहिए, क्योंकि यह धार्मिक मनौती को पूरा करने के लिए था। 

स्कूल प्रबंधन पर करेंगे अनुशासनात्मक कार्रवाई- गार्जियन

सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कर रहे माता-पिता शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद वहां से चले गए। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

धार्मिक भावनाओं का नहीं रखा गया ख्याल

स्कूल प्रशासन ने कहा कि ड्रेस कोड सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है और लंबे बाल अनुशासन के खिलाफ हैं। हालांकि, टीचर के इस तरीके पर उन्होंने खेद भी जताया है। स्कूल पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि यह कार्रवाई मानसिक उत्पीड़न के बराबर है और बच्चे और परिजनों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया। 

टीचर की हो रही आलोचना

वहीं,  यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग टीचर की कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि स्कूलों में अनुशासन जरूरी है, लेकिन ऐसा कठोर तरीका गलत है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement