Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangalwar Upay: आर्थिक समस्या या बुरी नजर से हैं परेशान तो मंगलवार कर लीजिए ये उपाय, संकटमोचन हर लेंगे सभी संकट

Mangalwar Upay: आर्थिक समस्या या बुरी नजर से हैं परेशान तो मंगलवार कर लीजिए ये उपाय, संकटमोचन हर लेंगे सभी संकट

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Mar 09, 2026 11:14 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 11:22 pm IST

Tuesday Remedies: अगर आपके जीवन में समस्याएं कम नहीं हो रही है तो मंगलवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं।

Mangalwar Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Mangalwar Upay

Tuesday Remedies: सप्ताह का मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं और मंगलवार के दिन किन उपायों को जरूर करें।

 

  1. अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- “ऊँ हं हनुमते नमः।”
  2. अगर आपके दाम्पत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मन्दिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मन्दिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपती मौजूद हों तो और भी श्रेष्ठ है वरना स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
  3. अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मन्दिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मन्दिर में ही रखा रहने दें।
  4. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइए। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप मंगलवार मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकाएंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जायेगा।
  5. अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मन्दिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं।
  6. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिन्दगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है - ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। इस मंत्र का 11 बार जप करें और जाप करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।
  7. अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिये मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मन्दिर में रख आयें।
  8. अगर आप अपने कामों की गति को बनाये रखना चाहते हैं या अपने किसी खास काम की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक सफेद कोरा कागज और केसरिया सिन्दूर लें। अब उस सिन्दूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर, उससे सफेद कोरे कागज पर भगवान राम का नाम लिखें। राम, राम, राम... इस प्रकार 11 बार ‘राम’ नाम लिखना है। लिखने के बाद उस कागज को अच्छे से सुखा लें और सूखने के बाद उस कागज को मोड़कर अपने पर्स में रख लें।
  9. यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है या उसे दूसरे नये लोगों से मिलने-जुलने में परेशानी होती है तो मंगलवार के दिन आपको श्री हनुमान की उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान को केसरिया सिन्दूर अर्पित करना चाहिए और अपने बच्चे के माथे पर भगवान के चरणों से लिया गया सिन्दूर लगाना चाहिए।
  10. अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार से मंगलवारादी पाना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार के दिन आपको मौलश्री के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उसको हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए, लेकिन अगर आपको कहीं आस-पास मौलश्री का पेड़ न मिले तो उसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें। चाहें तो उस फोटो का प्रिंट निकलवाकर अपने घर में भी लगा लें।
  11. अगर आप अपने कामों की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो इसके लिये मंगलवार के दिन आपको अपनी इच्छानुसार साबुत उड़द की दाल लेकर आदरपूर्वक किसी लौहार या बढ़ई को गिफ्ट करनी चाहिए।
  12. अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मन्दिर में चढ़ा दें। उसके बाद मन्दिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें- Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे सभी बाधाएं, जीवन में आएगी खुशहाली 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement