1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बढ़ने लगा है सूरज का पारा, जानें गर्मी में अपनी स्किन को झुलसने से कैसे बचाएं?

बढ़ने लगा है सूरज का पारा, जानें गर्मी में अपनी स्किन को झुलसने से कैसे बचाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 09, 2026 06:06 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 06:06 pm IST

How To Protect Skin From The Sun: गर्मी बढ़ने पर तेज धूप और गर्म हवाएँ स्किन को टैन, ड्राय और झुलसा सकती हैं। सही देखभाल से आप अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

 सनबर्न से स्किन को कैसे बचाएं- India TV Hindi
सनबर्न से स्किन को कैसे बचाएं Image Source : FREEPIK

मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान और तेज धूप का सबसे ज़्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। गर्म हवाओं और धूप के कारण स्किन टैन, ड्राय और बेजान होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा की सही देखभाल करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में अपनी स्किन को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गर्मियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

  • सनस्क्रीन रोज लगाएं: बाहर निकलने से 15–20 मिनट पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएँ। अगर आप बाहर नहीं जा रहे हैं तब भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। SPF 50 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है या आप धूप में बहुत ज्यादा रहते हैं तो हर 2, 3 घंटे में सनस्क्रीन लगाएँ।

  • धूप में जानें से बचें: गर्मियों के मौसम में अपने स्किन का बसाहव करने के लिए ज़रूरी है कि आप दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। इस समय धूप बहुत तेज होती है जो आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपको इस समय निकलना भी पड़ रहा है तो आप छाता, सनग्लासेस और कैप का इस्तेमाल करें। 

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: इस मौसम में आपकी स्किन पर कोई रैश न आए इसलिए कॉटन जैसे हल्के फैब्रिक के कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे। हल्के रंग के कपड़े धूप को कम सोखते हैं।

  • शरीर को हाइड्रेट रखें: आपकी स्किन गर्मियों में भी नेचुरली ग्लो करे इसलिए दिन भर में खूब पानी पिएँ। पानी के अलावा आप, नारियल पानी, छाछ और फलों के जूस का भी सेवन करें। साथ ही अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल या गुलाब जल का इस्तेमाल करें इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी। ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें ताकि धूल और पसीना साफ होता रहे।

  • मेकअप कम से कम करें: गर्मियों में भारी क्रीम, हेवी मेकअप या ऑयली प्रोडक्ट कम इस्तेमाल करें। आप अपनी त्वचा पर जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर रहते हैं। बाहर से आने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोकर एलोवेरा जेल लगाना सनबर्न से राहत दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल