लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। वहीं, अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने बालों की सेहत को सुधारने के लिए जल्द से जल्द कोई उपाय अपनाकर देखना चाहिए वरना आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आज हम आपको मेथी हेयर पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
हेयर पैक रेसिपी- घर पर नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 स्पून मेथी दाने को पानी में भिगो दीजिए। आपको रात भर मेथी दानों को पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह भीगे हुए मेथी दानों की पीस लीजिए और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और 2 स्पून दही निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
इस्तेमाल करने का तरीका- आइए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगाए रखिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 30 से 60 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद- अगर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मेथी हेयर पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। मेथी हेयर पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये नेचुरल हेयर पैक आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।