1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की जड़ों को नेचुरली कैसे मजबूत बनाएं, जिससे हेयर फॉल प्रॉब्लम पर लग जाए फुल स्टॉप

बालों की जड़ों को नेचुरली कैसे मजबूत बनाएं, जिससे हेयर फॉल प्रॉब्लम पर लग जाए फुल स्टॉप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 18, 2026 10:06 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 10:06 pm IST

How to get rid of hair fall: क्या आप अपने बालों की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आज से ही इस केमिकल फ्री हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।

बालों को मजबूत कैसे बनाएं?- India TV Hindi
बालों को मजबूत कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

अगर हेयर फॉल प्रॉब्लम पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आप गंजेपन की चपेट में भी आ सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे हेयर पैक के बारे में बताएंगे, जिसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बालों को पोषण और मजबूती मिल पाएगी और आपकी हेयर फॉल प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी। बिना महंगे हेयर ट्रीटमेंट के नेचुरली आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। आइए पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हेयर पैक की रेसिपी- हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए मेथी हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको रात भर मेथी को पानी में भिगोए रखना है। अब भीगे हुए मेथी दानों को मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट के गाढ़ेपन को कम करने के लिए आप इसमें दही मिला सकते हैं। आइए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

यूज कैसे करें- आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाना है और हल्के हाथों से अपनी स्कैल्प की मालिश भी करनी है। लगभग 30 से 45 मिनट तक इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगाए रखिए। हेयर वॉश के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद- मेथी और दही का मिश्रण आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने में कारगर साबित हो सकता है। यही वजह है कि हेयर फॉल की समस्या को अलविदा कहने के लिए इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस हेयर पैक की मदद से आपके रूखे बाल सिल्की बन जाएंगे। ये हेयर पैक डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल