Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है अमरूद, जानें कैसे बनाएं फेस पैक?

सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है अमरूद, जानें कैसे बनाएं फेस पैक?

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 14, 2026 05:31 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 05:31 pm IST

Guava Face Pack: अमरूद में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए अमरूद को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

अमरूद फेस पैक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अमरूद फेस पैक

क्या आपको भी यही लगता है कि अमरूद सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये फल आपकी त्वचा पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए अमरूद फेस पैक की रेसिपी के साथ-साथ इसका इस्तेमाल करने के कुछ कमाल के स्किन बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह से मसल लीजिए। अब एक कटोरी में अमरूद का गूदा निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरी में थोड़ा सा शहद भी निकाल लीजिए। साथ ही अमरूद की पत्तियों को पीसकर इसी कटोरी में निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

यूज करने का तरीका- आपको इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस पेस्ट को लगभग 15-20 मिनट तक लगाए रखना है। 15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- अगर आप अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं, तो अमरूद से बने इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए। मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement