Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 9 मैच 235 रन, कौन है टीम इंडिया का ये साइलेंट मैच विनर? वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में निभाया अहम रोल

9 मैच 235 रन, कौन है टीम इंडिया का ये साइलेंट मैच विनर? वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में निभाया अहम रोल

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 09, 2026 07:32 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 07:38 pm IST

टीम इंडिया ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। दोनों बार टीम इंडिया को खिताब जीताने में एक खिलाड़ी का रोल सबसे अहम रहा। कौन है वो खिलाड़ी आइए हम आपको बताते हैं।

Shivam Dube & Tilak Varma- India TV Hindi
Image Source : AP शिवम दुबे & तिलक वर्मा

दो साल पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं दो साल बाद यानी कि 2026 में भी टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। दोनों ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास एक ऐसा खिलाड़ी था, जिसने अहम मौकों पर आकर रन बनाए, वहीं जब टीम को जरूरत पड़ी तब उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना योगदान दिया, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं की। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे हैं। ऐसे में शिवम दुबे को अगर टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा शिवम दुबे का प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 9 मैचों की 8 पारियों में बैटिंग की। इस दौरान उन्होंने 39.16 के औसत से 235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा। इस वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया। वहीं इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अहम पारियां खेली।

सेमीफाइनल और फाइनल में भी शिवम दुबे ने खेली अहम पारी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली। शिवम की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। शिवम के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 253 रनों के टोटल तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शिवम ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 255 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। दोनों ही मुकाबले में शिवम की इस पारी ने मैच का रुख बदल दिया।

2024 के फाइनल में भी दुबे ने बनाए थे 27 महत्वपूर्ण रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अहम पारियां खेली। उस मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है। वो 27 रन मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम साबित हुई। उस मैच में टीम इंडिया ने अंत में 7 रनों से जीत दर्ज की थी। फाइनल के अलावा उन्होंने उस वर्ल्ड कप के भी बाकी के मैचों में अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement