1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच, 2011 में टीम इंडिया को जिताया था वर्ल्ड कप

श्रीलंका क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच, 2011 में टीम इंडिया को जिताया था वर्ल्ड कप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 09, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 09:34 pm IST

Gary Kirsten: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच बनाया है। गैरी कर्स्टन के कार्यकाल में ही टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। गैरी इससे पहले पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं।

gary kirsten- India TV Hindi
गैरी कर्स्टन Image Source : AFP

Gary Kirsten: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद सनथ जयसूर्या ने हेड कोच का पद छोड़ने का ऐलान किया था। श्रीलंका की टीम सुपर-8 चरण में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। इसके बाद ही जयसूर्या ने पद छोड़ने का फैसला किया था। कर्स्टन 15 अप्रैल से हेड कोच का पद संभालेंगे। उन्हें दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वह टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया की टीम के कंसल्टेंट थे।

गैरी कर्स्टन का फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर

गैरी कर्स्टन तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका टीम के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। कोच बनने के बाद उनका फोकस 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर होगा। वह चाहेंगे कि उनकी टीम इस वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करे। कर्स्टन इससे पहले भारत और पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। अब देखना ये होगा कि उनके कार्यकाल में श्रीलंका की टीम अगले दो साल में कैसा प्रदर्शन करती है।

कर्स्टन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने क्या कहा?

कर्स्टन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कर्स्टन की मुख्य जिम्मेदारियों में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए श्रीलंका राष्ट्रीय पुरुष टीम की तैयारी और अभियान में मार्गदर्शन करना शामिल होगा। कर्स्टन 1993 से 2004 तक अपने करियर के दौरान साउथ अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल को मिलाकर 14 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 21 शतक और वनडे में 13 शतक दर्ज हैं।

कर्स्टन के अंडर में टीम इंडिया जीत चुकी है वर्ल्ड कप का खिताब

बता दें कि कर्स्टन के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। उनकी कोचिंग कार्यकाल में टीम इंडिया 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही थी।  इसके बाद उन्होंने अगले दो साल (2011 से 2013) अपनी टीम यानी साउथ अफ्रीका की कोचिंग की जिम्मेदारी उठाई थी। कर्स्टन पाकिस्तान टीम के भी हेड कोच रह चुके हैं। हालांकि, पाक टीम के साथ कर्स्टन का कार्यकाल विवादों में रहा था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल