1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 39 साल के कप्तान ने पहली बार बनाया टीम को CPL चैंपियन, फाइनल मैच में पाक गेंदबाज ने झटके 4 विकेट

39 साल के कप्तान ने पहली बार बनाया टीम को CPL चैंपियन, फाइनल मैच में पाक गेंदबाज ने झटके 4 विकेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 21, 2026 10:36 am IST,  Updated : Sep 21, 2026 10:59 am IST

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराकर पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का खिताब जीता। 39 साल के कप्तान मोईन अली की कप्तानी में एंटीगुआ की टीम ने ये खिताब जीता है।

Moeen Ali- India TV Hindi
मोईन अली Image Source : AP

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में 39 साल के मोईन अली की कप्तानी वाली इस टीम ने जमैका किंग्समेन को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका की टीम ने माज सदाकत के शानदार शतक की बदौलत 171 रन बनाए जबकि एंटीगुआ के गेंदबाज सुफियान मोकिम ने 4 विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इसके बाद 172 रनों के लक्ष्य को एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने आसानी से केवल 16.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

माज सदाकत ने फाइनल में लगाया शानदार शतक

सीपीएल (CPL) के फाइनल मैच में पाकिस्तान के प्लेयर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया। जमैका किंग्स के बल्लेबाज माज सदाकत ने सिर्फ 58 गेंदों में 8 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 114 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह सीपीएल के इतिहास में फाइनल मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उनकी इस पारी के बावजूद टीम के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 2 खिलाड़ी बिना खाता खोले नाबाद रहे। माज के बाद टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सैम अयूब रहे। उन्होंने 22 गेंदों में 29 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी लिया।

सुफियान मोकिम ने फाइनल में झटके 4 विकेट

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की ओर से पाकिस्तान के गेंदबाज सुफियान मोकिम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए एक और पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए और अमिर जंगू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की मैच विनिंग साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। सुफियान मोकिम को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

शादाब खान ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के लिए गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने CPL 2026 में 132 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट लिए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्होंने प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड का अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

तेजल हसबनीस और अनुष्का शर्मा की 126 रन की पार्टनरशिप, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी मात

ETPL में मिचेल सैंटनर की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में मैक्सवेल एंड कंपनी को 7 विकेट से हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल