1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट को मजबूत बनाने के लिए बस आधे घंटे कर लें ये वर्कआउट, कोलेस्ट्रॉल तो कंट्रोल होगा ही, वजन भी होगा तेजी से कम

हार्ट को मजबूत बनाने के लिए बस आधे घंटे कर लें ये वर्कआउट, कोलेस्ट्रॉल तो कंट्रोल होगा ही, वजन भी होगा तेजी से कम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 04, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 11:56 pm IST

अपने हार्ट को मजबूत बनाने के लिए अपनी वर्कआउट रूटीन में इन कुछ एक्सरसाइज़ को ज़रूर शामिल करें। इन वर्कआउट को करने से वजन भी तेजी से कम होगा

कौन सी एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाती है- India TV Hindi
कौन सी एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाती है Image Source : FREEPIK

दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में अब सिर्फ बड़े उम्र के लोग ही नहीं बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। अगर आपको भी सीने में तकलीफ़, सांस फूलना, चक्कर आना या अचानक थकान जैसे संकेत दिखाई दें तो इस कंडीशन को नज़रअंदाज़ न करें। यह स्थिति आपके कमजोर हार्ट के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में अपने हार्ट को मजबूत बनाने के लिए इन कुछ वर्कआउट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। इन एक्सरसाइज़ को करने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल तो कम होगा ही साथ ही वजन भी तेजी से कम होगा। चलिए जानते हैं वो वर्कआउट कौन से हैं?

दिल की सेहत के लिए वर्कआउट्स

  • तेज़ चलना: जो लोग तेज़ी से चलते थे, उनमें धीरे चलने वालों की तुलना में दिल की धड़कन में गड़बड़ी का खतरा काफी कम था। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया कि हर दिन सिर्फ़ 11 मिनट तेज़ चलने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और दूसरी गंभीर बीमारियों से जल्दी मौत का खतरा काफी कम हो जाता है।
  • साइकिल चलाना: साइकिलिंग करने से दिल की धड़कन बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, दिल की मांसपेशियों को मज़बूत होती है।  साथ ही इस एक्सरसाइज़ को करने से लोअर बॉडी भी मजबूत होती है और वजन भी कम होता है

  • स्विमिंग: सभी कार्डियो एक्सरसाइज़ में, स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो जोड़ों पर लगभग ज़ीरो स्ट्रेस डालती है। साथ ही स्विमिंग कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, स्टैमिना और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह हेल्दी वज़न बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। पानी का रेजिस्टेंस और बॉयेंसी पूरे शरीर की कसरत देता है जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है और लंबी उम्र दे सकता है।

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अक्सर मसल्स बनाने से जोड़ा कर देखा जाता है, लेकिन दिल की सेहत को सपोर्ट करने में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बेहद फायदेमंद है। रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 40–70% तक कम हो जाता है। हफ़्ते में 2-3 दिन बिना किसी रुकावट के करने का लक्ष्य रखें, हर एक्सरसाइज़ के 1-3 सेट के 10-12 रिपीटिशन करें,

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।