1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा काजू खाने से शरीर को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान, एक दिन में कितने Kaju खाने चाहिए?

ज्यादा काजू खाने से शरीर को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान, एक दिन में कितने Kaju खाने चाहिए?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 01, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 04:33 pm IST

How to eat cashews: क्या आप जानते हैं कि अगर आप जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है?

काजू- India TV Hindi
काजू Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि पोषक तत्वों से भरपूर काजू का सेवन करने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। किसी भी खाने-पीने की चीज को अति में कंज्यूम करने से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने काजू का सेवन करना चाहिए और ज्यादा काजू खाने से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है...

एक दिन में कितने काजू खाएं- एक दिन में लगभग 4 से 8 काजू का सेवन किया जा सकता है। काजू में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अक्सर काजू का सेवन करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिमिट में रहकर इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करके आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

ज्यादा खाना नुकसानदायक- काजू में कैलोरी और फैट की मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि इस ड्राई फ्रूट का ज्यादा सेवन करने के कारण आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में काजू खाना, गट हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ब्लोटिंग, गैस और दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए लिमिट में रहकर ही इस ड्राई फ्रूट को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं।

झेलने पड़ सकते हैं साइड इफेक्ट्स- आपको बता दें कि काजू में ऑक्सलेट्स होते हैं और ज्यादा मात्रा में काजू का सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आपने लिमिट से ज्यादा मात्रा में इस ड्राई फ्रूट का सेवन किया, तो आपका ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।