Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैसे की जाती है बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जिसे करने से तुरंत दूर भाग जाता है तनाव

कैसे की जाती है बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जिसे करने से तुरंत दूर भाग जाता है तनाव

Written By: Vanshika Saxena Published : Nov 29, 2025 05:54 pm IST, Updated : Nov 29, 2025 05:54 pm IST

Box breathing exercise: क्या आप बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं? आपको बता दें कि ये एक्सरसाइज आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज

क्या आपको भी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा तनाव होता है? अगर हां, तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए वरना आप एंग्जायटी, पैनिक अटैक या फिर डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसकी प्रैक्टिस करके आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज का नाम है बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज।

बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज- आइए बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के तरीके के बारे में जानते हैं। बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आपको 4 सेकंड तक धीरे-धीरे गहरी सांस लेनी है। इसके बाद आपको 4 सेकंड तक अपनी सांस को रोककर रखना है। आखिर में 4 सेकंड तक ही आपको अपनी सांस छोड़नी है। इस तरीके से बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज की जाती है। हर रोज बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके देखिए और आपको खुद-ब-खुद ही पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपकी मेंटल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। अगर आप तनाव को कम करना चाहते हैं, तो बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। जब तक आपको राहत महसूस न हो, आप बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज को रिपीट कर सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपका सारा का सारा तनाव रिलीज हो जाएगा। आप सुबह उठते ही या फिर रात में सोते समय बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते समय आपको अपना सारा फोकस अपनी सांस पर रखना है। सांस लेते समय या फिर सांस रोकते समय या फिर सांस छोड़ते समय, पूरे टाइम आपका ध्यान सिर्फ सांसों पर होना चाहिए। आपको बता दें कि रेगुलरली बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से तनाव पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को अक्सर बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement