Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मकड़ी के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए, इन बातों का जरूर रखें ध्यान, त्वचा पर नहीं पड़ेगा निशान

मकड़ी के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए, इन बातों का जरूर रखें ध्यान, त्वचा पर नहीं पड़ेगा निशान

Written By: Vanshika Saxena Published : Nov 28, 2025 04:23 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 04:23 pm IST

What to do if a spider bites: मकड़ी के काटने पर अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो त्वचा पर निशान पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि अगर मकड़ी काट ले, तो आपको क्या करना चाहिए।

मकड़ी के काटने पर क्या करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मकड़ी के काटने पर क्या करें?

क्या आप जानते हैं कि मकड़ी के काटने के बाद किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं या फिर क्या आपको पता है कि अगर मकड़ी काट ले तो आपको किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए जिससे आपकी त्वचा पर निशान न पड़े? अगर नहीं, तो आज हम आपको मकड़ी के काटने के बाद दिखाई देने वाले लक्षणों के साथ-साथ स्पाइडर बाइट के बाद आपको किन जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। 

स्पाइडर बाइट के लक्षण- अगर आपको मकड़ी काट ले, तो आप तुरंत इस बात का पता नहीं लगा सकते हैं। घरेलू मकड़ियों के काटने के बाद हल्की जलन या फिर खुजली महसूस हो सकती है। इसके अलावा रेडनेस भी मकड़ी के काटने का संकेत साबित हो सकती है। वहीं, अगर आपको जहरीली मकड़ी काट ले, तो जलन, सूजन, खुजली, लाल रंग के चकत्ते के साथ-साथ दर्द, हल्का बुखार और थकान भी महसूस हो सकती है।

गौर करने वाली बात- जैसे ही आपको पता चलता है कि मकड़ी ने आपको काट लिया है, तो आपको स्पाइडर बाइट वाले एरिया को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धो लेना है और फिर उस एरिया पर बर्फ की सिकाई करनी है। त्वचा पर निशान न पड़े, इसके लिए आप एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। घरेलू मकड़ी के काटने पर इस तरह के उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

कर सकते हैं डॉक्टर से कंसल्ट- आपको जिस मकड़ी ने काटा है, वो ज्यादा जहरीली होगी, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना पड़ सकता है। डॉक्टर से सलाह लेकर एंटी-वेनम, एंटीबायोटिक, स्टेरॉइड क्रीम, टेटनस इंजेक्शन और प्रोफेशनल ड्रेसिंग की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मकड़ी के काटने के बाद लगभग आधे घंटे से लेकर 6 घंटे के बीच में लक्षण महसूस हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement