1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से बढ़ने लगता है मोटापा? जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने के उपाय

किस विटामिन की कमी से बढ़ने लगता है मोटापा? जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने के उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 26, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 05:36 pm IST

Causes of obesity: क्या आपका वजन भी बढ़ने लगा है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक जरूरी विटामिन की कमी भी मोटापे का कारण बन सकती है।

मोटापे का कारण- India TV Hindi
मोटापे का कारण Image Source : PEXELS

क्या आपका वजन भी लगातार बढ़ता जा रहा है? मोटापे पर काबू पाने के लिए आप एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर भी ध्यान दे रहे हैं लेकिन फिर भी आपका वजन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मोटापे के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं, इन फैक्टर्स में इस विटामिन की कमी भी शामिल है।

विटामिन बी12 की कमी- विटामिन बी12 की कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी पैदा हो जाती है, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है और लोग फिजिकल एक्टिविटी करने से बचते हैं। इतना ही नहीं इस विटामिन की कमी के कारण मेटाबॉलिज्म भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटाबॉलिज्म के धीमा हो जाने की वजह से वजन बढ़ने लग जाता है।

गौर करने वाले लक्षण- विटामिन बी12 की कमी की वजह से त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। इसके अलावा सांस फूलना या फिर दिल की धड़कन का तेज हो जाना, इस तरह के लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस विटामिन की कमी न केवल फिजिकल हेल्थ पर बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है।

डाइट प्लान में करें बदलाव- आइए खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें डाइट प्लान में शामिल करके इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सही मात्रा में सोया दूध, बादाम का दूध, ओट मिल्क, मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी ज्यादा है, तो आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट की मदद भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।